नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पैसे वाले स्टार के रूप में जाने जाते हैं। अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) बॉलीवुड के एक ऐसे अकेले अभिनेता है जो लगातार फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। अक्षय कुमार साल भर में तीन से चार फिल्म कर देते हैं। हालांकि पिछले एक-दो सालों से अक्षय कुमार के तारे गर्दिश में चल रहे हैं। पिछले एक डेढ़ साल से अक्षय कुमार की फिल्मों ने व्यापार करना बंद कर दिया है।
लेकिन आपको बता दें एक समय ऐसा भी था जब अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) की फिल्म ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया था जो उनकी जगह कोई और अभिनेता नहीं कर पाता। यह बात है लॉक डाउन की। वर्ष 2021 में जब लॉकडाउन लगा हुआ था। उस समय अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार ने एक पुलिस वाले का किरदार निभाया था और अभिनेत्री कैटरीना कैफ उनकी पत्नी बनी थी।
इस फिल्म को बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। देशभर में जब रियायत के साथ लॉकडाउन हटाना शुरू हुआ उसी समय यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई थी। कोरोना के बीच रिलीज हुई इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपए का व्यापार किया था जो हर किसी को चौंकाने वाला था।
अगर अक्षय कुमार की जगह कोई और स्टार होता तो शायद यह कारनामा नहीं कर पाता। अक्षय कुमार की इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और रणवीर सिंह का कैमियो था। जिसने दर्शकों को काफी लुभाया।
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ओएमजी 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अरुण गोविल मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।