नई दिल्ली। साल 2023 में करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर दिन बुधवार को रखा जायेगा। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ पर चंद्रोदय रात 08 बजकर 15 मिनट पर होंगे।
करवा चौथ का त्यौहार आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी मनाते हैं। भारत में वैसे तो कई तरह के त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाए जाते हैं… जैसे दिवाली छठ पूजा, नवरात्री, तीज इत्यादि। लेकिन करवा चौधा का अलग ही धूम देखने को मिलता है।
इस बार बॉलीवुड इंडस्टी में एक नहीं बल्कि एक्ट्रेसस पहली बार करवा चौथ का फास्ट रखने वाली हैं..जी हां इस बार कियारा से लेकर अथिया शेट्टी अपना पहला करवा चौथ मनाएगी। तो आइए जानते हैं कि कौन – कौन सी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं।
कियारा आडवाणी (Kiara Advani)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने इसी साल फरवरी के महीने में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग सात फेरे लिए थे। इनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों ही एक साथ काफी ही क्यूट लगते हैं।
इतना ही नहीं दोनों की शादी काफी चर्चा का विषय भी बनी हुईं थी। कियारा आडवाणी इस बार अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। दोनों का अफेयर फिल्म Shershaah से शरू हुआ था। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद भी किया गया था।
सोनाली सहगल (Sonnalli Seygall)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल भी इसी साल 2023 में शादी के पवित्र बंधन में बंधी हैं। आशीष सजनानी के साथ शादी की हैं। खबरों की मानें तो लंबे समय से बिजनेसमैन अशीष सजनानी को एक्ट्रेस डेट कर रही थी। एक्ट्रेस सोनाली शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का फास्ट रखने वाली हैं।
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा की शादी खूब खबरों में रही है। ये कपल सभी के चहेते बन गए हैं। एक्ट्रेस का भी इस साल पहला करवा चौथ है।
स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar)
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इसी साल राजनेता फहद अहमद संग शादी के बंधन में बंधी थी। स्वरा भास्कर ने अचानक से शादी की फोटो शेयर करके सबको चौका दिया था। स्वरा भास्कर शादी के बाद करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं।