100 देशों की मॉडल्स को हरा Miss World बनते ही Karolina Bielawska की चमकी किस्मत, 10 करोड़ रुपये का इनाम और…

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। 71वां मिस वर्ल्ड समारोह मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शनिवार, 9 मार्च को बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। देर रात तक चले इस सौंदर्य प्रतियोगिता में चेक गणराज्य की “क्रिस्टीना पिस्जकोवा” (Krystyna Pyszkova) ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। “क्रिस्टीना पिस्जकोवा” मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने के बाद लगातार खबरों में छाई हुई है। हर कोई “क्रिस्टीना पिस्जकोवा” के बारे में जानता चाहता है।

71वां मिस वर्ल्ड भारत में हुआ था आयोजित 

पोलैंड की निवर्तमान मिस वर्ल्ड 2023 ‘करोलिना बिलावस्का’ (Karolina Bielawska) ने क्रिस्टीना को विजेता का ताज पहनाया। गौरतलब है कि मिस वर्ल्ड दुनिया के सबसे पुराने सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसकी शुरुआत 1951 में ‘एरिक मॉर्ले’ ने की थी।

हर साल दुनियाभर से मॉडल इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेती हैं और जलवा बिखेरती हैं। इस साल 71वां मिस वर्ल्ड भारत में आयोजित किया गया था, जहां भारत का प्रतिनिधित्व मिस फेमिना 2022 ‘सिनी शेट्टी’ (Sini Shetty) ने किया।

100 देशों की मॉडल 

इस प्रतियोगिता में सिनी शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8वां स्थान प्राप्त किया। वहीं क्रिस्टीना ने यह खिताब जीतकर करोड़ों रुपये की इनाम राशि भी अपने नाम की। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना किसी भी मॉडल के लिए करियर की नई ऊंचाई को छूने जैसा होता है। विजेता को हीरे से जड़ा हुआ मुकुट, 10 करोड़ रुपये की इनाम राशि और दुनिया भर में मुफ्त घूमने का मौका मिलता है। हर साल लगभग 100 देशों की मॉडल इस प्रतियोगिता में भाग लेती हैं।

मिस वर्ल्ड सिर्फ खूबसूरती का ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों का भी प्रतीक है। इस प्रतियोगिता की विजेता को दुनियाभर में चल रहे चैरिटी इवेंट्स की एंबेसडर बनाया जाता है। ये चैरिटेबल ट्रस्ट दुनियाभर में वंचित तबके के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए काम करते हैं। इन सभी कार्यक्रमों में मिस वर्ल्ड को अहम भूमिका निभानी होती है.

आपको बता दें कि 2024 की मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्जकोवा चेक गणराज्य की रहने वाली हैं। 25 वर्षीय क्रिस्टीना कानून की पढ़ाई कर रही हैं, इसके साथ ही वो कई चैरिटी ट्रस्ट भी चलाती हैं। 19 जनवरी 1999 को जन्मीं क्रिस्टीना पिस्जकोवा अपने नाम से एक फाउंडेशन भी चलाती हैं। ये फाउंडेशन दक्षिण अफ्रीका के तंजानिया में बच्चों को शिक्षा दिलाने का काम करता है। यहां तक ​​कि क्रिस्टीना का अपना एक स्कूल भी है, जहां वो खुद बच्चों को पढ़ाती हैं।

भारत में आयोजित मिस वर्ल्ड कार्यक्रम में कुल 112 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बता दें कि भारत अब तक 6 बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर चुका है. इनमें रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) शामिल हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App