Bhojpuri hot : भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) अपनी मस्कुलर बॉडी के लिए ज्यादा मशहूर है। भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) की यात्रा काफी आश्चर्यजनक रही है। उनकी कड़ी मेहनत और उनके संघर्ष का ही नतीजा है कि आज वह एक सुपरस्टार बन चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह जैसे अभिनेता होने के बावजूद खेसारी लाल ने सुपरस्टार होने का तमगा हासिल किया है।
यह दिखाता है कि वह कितनी मेहनत करते हैं। इतना ही नहीं जनता के बीच भी ऑडियंस के बीच भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है और प्यार दिया जाता है। उनके एल्बम और फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। जब भी खेसारी लाल यादव की कोई फिल्म या एल्बम रिलीज होती है तो दर्शक बेसब्री से उसे देखते हैं और अभिनेता के नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं।
इसी सिलसिले में अब भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार का एक गाना यूट्यूब पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। और लोगों को पसंद भी आ रहा है। खेसारी लाल यादव के जिस गाने के बारे में हम बात कर रहे हैं उस गाने का नाम है ‘Aise Baara Na Maachis Ke Tili’
यह गाना भोजपुरी म्यूजिक चैनल KHESARI MOVIES AND MUSIC पर पोस्ट किया गया है। 2021 को अपलोड किए गए इस गाने को आज तक 76 लाख लोगों ने देख लिया है और 5000 से ज्यादा लोगों ने इस गाने को लाइक भी कर दिया है। इतना ही नहीं कमेंट बॉक्स में अगर जाकर देखें तो लोग खेसारी लाल यादव की एक्टिंग कॉमेडी और सिंगिंग की काफी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गया है।
गाने के अंदर खेसारी लाल यादव के साथ में अभिनेत्री है काजल राघवानी (Kajal Raghwani) में नजर आ रही है और दोनों का रोमांस लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहा है। आप भी इस गाने को दी गई हुई लिंक पर जाकर देख सकते हैं और इस गाने का आनंद उठा सकते हैं। यह गाना तेजी से अब ट्रेडिंग लिस्ट में आ चुका है।