Nirahua – Amrapali Dubey Bhojpuri Song Video: भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) और भोजपुरी इंडस्टी की खूबसूरत एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को बेहद ही ज्यादा पसंद आती है। दोनों को एक देखने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ (Amrapali Dubey and Nirahua) की ऑनस्क्रीन जोड़ी को हिट मानी ही जाती है, इसके साथ ही ये दोनों स्टार्स असल जिंदगी में भी एक दूसरे का बहुत ही ज्यादा ख्याल रखते हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है।

इस जोड़ी ने कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में एक साथ काम किया है। अब हाल ही में इस जोड़ी का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भोजपुरी गाना ”मेरे महबूब’ में निरहुआ और आम्रपाली एक दूसरे के इश्क में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

‘मेरे महबूब’ गाना निरहुआ की फिल्म ‘हम है दुल्हा हिंदुस्तानी’ का है। इस गाने में भोजपुरी बाला आम्रपाली दुबे एक्टर निरहुआ के साथ डांस और रोमांस कर रही होती हैं। निरहुआ गाने में अदाकारी का जलवा बिखेरते हुए दिख रहे हैं।

गाने में इनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म ‘हम है दुल्हा हिंदुस्तानी’ में निरहुआ और आम्रपाली के अलावा मधु शर्मा, समीर, आफताब, सुरेंद्र पाल सिंह अहम भूमिका में नजर आये हैं। इस गाने को Alok Kumar और Priyanka Singh ने आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Shekhar Madhur ने लिखें हैं और म्यूजिक से सजाया है Dhananjay Mishra ने।

निरहुआ के इस गाने कोBhojpuri Cinema Sangeet नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। गाने में दोनों स्टार्स झरने के पास खड़े होकर रोमांस फरमाते हुए नजर आ रहे हैं।

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...