Bhojpuri song : भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) बिना किसी शक के भोजपुरी इंडस्ट्री के तेजी से बढ़ते हुए कलाकार हैं। अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) की पहचान वैसे तो एक शानदार प्लेबैक सिंगर के रूप में होती है लेकिन जब से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। हर कोई उनकी अदाकारी देखकर हैरान है। हर कोई उनके गानों का दीवाना है। उनके गानों में लोगों को एक अजीब सी उर्जा देखने को मिलती है।
अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) इन दिनों कई गाने एल्बम में नजर आ रहे हैं। सिंगिंग में नाम कमाने के बाद अब अपनी एक्टिंग से भी लोगों को हैरान कर रहे हैं। इन दिनों अरविंद अकेला कल्लू का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हम जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं। उस गाने का नाम है ढीला हो जाएगा पलंग क का नट। यह गाना लोगों के बीच काफी मशहूर हो रहा है।
इस गाने में उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर हॉट अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani ) भी नजर आ रही है। गाने के अंदर काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू की हॉट केमिस्ट्री देखकर हर किसी के पसीने छूट रहे हैं। इन्हें देखने वाले खुद को रोमांस करने से नहीं रोक पा रहे हैं। अगर आपको यकीन नहीं होता है तो आप एक बार यह वीडियो देख सकते हैं।
वायरल होने वाले इस वीडियो को अब तक 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। वायरल होने वाले इस गाने का म्यूजिक और लिरिक्स श्याम देहाती ने तैयार किया है।
इस गाने में डांस कोरियोग्राफी राममूर्ति की है। यह गाना अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म से ही चुना गया है। इस गाने को खुद अरविंद ने अपनी आवाज दी है। गाने के अंदर अरविंद और काजल सिंह गार्डन में डांस कर रहे हैं जिसके बाद दोनों का रोमांस शुरू होता है।