नई दिल्ली : बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने अभी हाल ही में अपना 57वां जन्मदिन मनाया है। सलमान के बर्थडे के मौके पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें शाहरुख, कार्तिक आर्यन, पूजा हेगड़े, तब्बू समेत तमाम बॉलीवुड सेलेब्स नजर आये थे। वहीं दूसरी तरफ इस पार्टी में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी पहुंची थी। जिन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। उन्होंने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी।
संगीता बिजलानी ने भी अपनी ग्लैमरस अदाओं से पार्टी में चार चांद लगा दिए। वैसे तो इस पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। लेकिन, एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं। हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो सलमान खान और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी से जुड़ा हुआ है।
https://www.instagram.com/p/CmqJ7oZJrAn/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
इस वीडियो में सलमान का संगीता के साथ खास बॉन्ड देखने को मिल रहा है। आप देख सकते हैं कि सलमान खान ना सिर्फ अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को प्यार से गले लगा रहे हैं, बल्कि नके माथे पर भी किस किया। इस वीडियो को सामने आने के बाद एक बार फिर से सलमान और संगीता के रिलेशनशिप की चर्चा भी होने लगी हैं। कुछ फैंस को लगने लगा है कि क्या सलमान खान एक बार फिर से संगीता को डेट कर रहे हैं? क्या दोनों का टूटा हुआ पुराना प्यार वापस आ गया है? ऐसी तमाम तरह की बातें सुनने को मिल रही है।
इस वीडियो की सबसे खास यह है कि संगीता जब अपनी गाड़ी की तरफ जाती हैं, तो सलमान के बॉडीगार्ड शेरा फटाफट उनकी गाड़ी का गेट खोलने जाते हैं। तभी सलमान खान वहां आते हैं और शेरा के हाथ को पकड़कर उन्हें वहां से हटा देते हैं। इसके बाद सलमान खान खुद संगीता की गाड़ी का दरवाजा खोलते हैं और अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को अंदर बिठाते हैं और एक बार फिर जाने से पहले उनके गले लगते हैं।
देखा जा सकता है कि सलमान खान वीडियो में शेरा पर गुस्सा करते हुए भी दिखाई देते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह – तरह के कमैंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, “ये क्या था भाई। दूसरे ने लिखा – “सलमान खान फुल नशे में है”.