नई दिल्ली : इंडियन सिनेमा में आइफा अवॉर्ड्स (IIFA Award 2023) काफी महत्वपूर्ण है। इसकी जगह टॉप अवार्ड में शामिल होती है। इस अवार्ड में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स कई साल तक इंतजार करते हैं। इस बार आइफा अवॉर्ड विदेशी धरती पर आयोजित हो रहा है। जिसमें बॉलीवुड से कई स्टार ने शिरकत की है। वही इस अवॉर्ड शो में अवार्ड पाने वाले लोगों की बात कुछ और ही होती है।
इसी बीच आईफा अवार्ड 2023 (IIFA Award 2023) के विनर्स की पूरी लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार इस अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र का जलवा देखने को मिल रहा हैं। अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन ने अपने नाम किया है।
View this post on Instagram
संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस के लिए आलिया भट्ट को अवार्ड मिला। ऋतिक रोशन ने विक्रम वेधा के लिए यह अवार्ड जीता। इसके अलावा बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में दृश्यम 2 के लिए भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक को अवॉर्ड दिया गया। वही सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का अवॉर्ड रॉकटरी: द नंबी इफेक्ट के लिए आर माधवन को मिला है।
View this post on Instagram
इसके साथ ही ब्रह्मास्त्र के केसरिया के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड दिया गया हैं। इसके साथ ही श्रेया घोषाल को ब्रह्मास्त्र के रसिया गाने के लिए बेस्ट फीमेल सिंगर के अवार्ड से सम्मानित किए गया। ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम को बेस्ट म्यूजिक, जुगजग जीयो के लिए अभिनेता अनिल कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के सम्मान में ये अवार्ड दिया गया।
इसके साथ ही आपको बता दें कि गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए शांतनु माहेश्वरी और काला के लिए बाबिल खान को बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड दिया गया है। आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन रीजनल सिनेमा के लिए रितेश देशमुख और जेनालिया डिसूजा को चुना गया है।
Congratulations to the extremely talented #HrithikRoshan, the true embodiment of versatility, as he lifts the IIFA trophy under the category – “Performance In A Leading Role – Male” for his phenomenal portrayal in the action-packed film #VikramVedha.#IIFA2023 #IIFAONYAS pic.twitter.com/4FXvJhzMIz
— IIFA (@IIFA) May 27, 2023
IIFA अवार्ड्स 2023 अबू धाबी के यस द्वीप में हो रहा हैं। इस अवार्ड शो में ईशा गुप्ता, सलमान खान, नोरा फतेही, अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल और रकुल प्रीत सिंह सहित कई अन्य बॉलीवुड हस्तियां भी मेगा अवार्ड शो में शामिल हुई।