Haryanvi Dance sunita baby : हरियाणा गानों का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। हालांकि, अभी भी हरियाणवी डांसर में सपना चौधरी का नाम सबसे पहले आता है। सपना चौधरी ने अपनी काबिलियत के दम पर एक अलग ही पहचान बना ली है। वो भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर हो गई है। वहीं अब सुनीता बेबी (Sunita Baby) की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। सुनीता बेबी के डांस वीडियो आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। सुनीता बेबी स्टेज पर आते ही धमाल मचाना शुरू कर देती हैं।
इस समय सुनीता बेबी का एक वीडियो इन दिनों खूब देखा जा रहा है। सुनीता बेबी वायरल हो रहे वीडियो में ‘बोले तेरी तागड़ी’ (Bole Teri Tagdi) पर जबरदस्त ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो में सुनीता बेबी व्हाइट कलर के सूट में नजर आ रही हैं। सुनीता बेबी के वीडियोज का फैंस को हर पल बेसब्री से इंतजार रहता है। इतनी ही नहीं वो अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है, जिनकी एक झलक पाने के लिए लोग दीवाने है।
सुनीता बेबी को दूसरी हरियाणवी क्वीन भी कहा जाता है। सुनीता बेबी अपने लटको-झटको और कातिलाना अदाओं से लोगों का दिल धड़का रही हैं। सपना चौधरी हो या सुनीता बेबी आज सभी के स्टेज शो में जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती हैं। इस गाने को अब तक दो लाख सात हजार से ज्यादा लोग देख चुके है और ये आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहा है। हरियाणवी गानों की पॉपुलैरिटी हर दिन बढ़ रही है। इसी कारण स्टेज डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं।
यहां देखें सुनीता बेबी का पूरा वीडियो….