Elvish Yadav News: 5 दिन जेल ही हवा खाने के बाद फिर विवादों में एल्विश, अब मनीषा रानी से लिया पंगा, फैंस बोले – लगता है घमंड चूर…

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों लगातार ही विवाद में बने हुए हैं। एल्विश यादव की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। हाल ही में एल्विश यादव को नॉएडा पुलिस ने गिरफतर किया था।

5 दिनों तक जेल में रहने के बाद एल्विश यादव को जमानत मिली थे। वहीं, एक बार फिर से एल्विश यादव को कुछ यूजर्स ट्रोल किया जा रहा है। एल्विश यादव और मनीषा रानी इन दिनों खबरों में हैं, लेकिन ये खबरें किसी धमाकेदार परफॉर्मेंस को लेकर नहीं बल्कि दोनों के बीच हुई अनबन को लेकर है। आखिर ऐसा भी क्या हुआ जिसने इनकी फैंस फॉलोइंग को झकझोर कर रख दिया? चलिए जानते हैं इस पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी…

कॉन्ट्रवर्सी की जड़: कोलैबोरेशन का कवर फोटो

कुछ दिनों पहले एल्विश और मनीषा ने एक साथ मिलकर किसी ब्रांड के लिए प्रमोशन किया था। इस कोलैबोरेशन के वीडियो के कवर फोटो में एल्विश ने खुद को और बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को साथ में दिखाया था। ये बात मनीषा को रास नहीं आई और उन्होंने एल्विश से इस फोटो को बदलने की गुजारिश की।

मनीषा का गुस्सा और एल्विश का तंज

मनीषा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर एल्विश पर ये आरोप लगाया कि उन्होंने उनके साथ किए गए कोलैबोरेशन के वीडियो में उनकी तस्वीर को हटाकर अक्षय कुमार के साथ अपनी फोटो लगा दी। उन्होंने ये भी बताया कि जब उन्होंने एल्विश से इस फोटो को बदलने के लिए कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया। मनीषा रानी ने अपनी इज्जत को ठेस पहुंचाने वाली इस हरकत के चलते एल्विश को अनफॉलो कर दिया।

 

वहीं एल्विश ने भी मनीषा के इस आरोप का जवाब अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो बनाकर दिया। इस वीडियो में एल्विश ने मनीषा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो दूसरों की परेशानी नहीं समझतीं। उन्होंने बताया कि जब वो कानूनी पेच में फंसे हुए थे, उस वक्त मनीषा बार-बार उनसे वीडियो का कवर फोटो बदलने की जिद कर रही थीं। एल्विश का कहना था कि उन्होंने मनीषा को समझाने की कोशिश की थी कि फोटो बदलने से वीडियो के परफॉर्मेंस पर असर पड़ेगा, लेकिन मनीषा नहीं मानीं।

एल्विश यादव ने एक वीडियो को शेयर कर मनीषा रानी को रोस्ट किया है। इस वीडियो में एल्विश यादव किसी से फोन पर बात कर रहे होते हैं, एल्विश यादव किसी से फोन पर कहते हैं कि ‘अरे भाई अपनी एक वीडियो आने वाली है, उसमें ना एक फेश वाश का ब्रांड चाहिए। उसपर क्लिक्स ज्यादा आएंगे। एक स्पोंसर का जुगाड़ करना, यह कहने के बाद एल्विश यादव हसने लग जाते हैं। एल्विश यादव ने यह सारी बातें मनीषा को सुनाते हुए बोली।

अब फैंस इस पूरे मामले में उलझन में हैं कि आखिर सच क्या है? किसकी बात सही मानी जाए? खैर, ये तो वही जानते हैं लेकिन इतना तो साफ है कि बिग बॉस में जिस शानदार बॉन्डिंग को देख फैंस खुश हुए थे, वो अब टूट चुकी है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App