नई दिल्ली: हमने बचपन से देखा है जब भी हम कोई नया और जरूरी कार्य करने घर से निकलते हैं, तो उससे पहले हमारी मां या दादी हमें दही चीनी खिलाती हैं। यह प्रथा वर्षों से चली आ रही है। उनका मानना होता है कि अगर हम दही चीनी खाकर घर से निकलते हैं तो वह गुडलक का काम करता है। और कई लोगों को दही चीनी अपने खाने के साथ खाने की आदत होती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं दही चीनी खाने से आपके स्वास्थ्य पर होने वाले नुकसान दायक प्रभाव, जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा।
अगर आप दही चीनी का साथ में रोजाना सेवन करेंगे तो यह आपकी हेल्थ के लिए कई सारी परेशानियां ला सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे दही चीनी खाने से होने वाली बीमारियों के बारे में तो। आइए चलते हैं और जानते हैं।
डायबिटीज
दही चीनी के रोजाना सेवन से आपको डायबिटीज की समस्या हो सकती है, क्योंकि दही चीनी एक मीठा व्यंजन होता है। दही चीनी में चीनी महत्वपूर्ण है, जो डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए जहर का कार्य करेगा। यदि आप रोजाना दही चीनी का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं, तो आपको डायबिटीज का ज्यादा खतरा हो सकता है।
दांतों में कैविटी
यदि आप दही में चीनी मिलाकर उसका ज्यादा सेवन करते हैं, तो यह आपके दातों में कैविटी का कारण बन सकता है, यानी कि आपके दांतों में सड़न हो सकती है। दही हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसमें गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, इसी के साथ में प्रोटीन विटामिन डी और कैल्शियम जैसे अद्भुत गुण पाए जाते हैं। लेकिन चीनी के साथ इसका कॉन्बिनेशन सही नहीं होता।
वजन बढ़ना
आपको जानकारी दे दें दही चीनी में कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। जिस वजह से इसको रोजाना खाने से वजन बढ़ सकता है। मोटापा बीमारियों का घर होता है, इस वजह से आपके अंदर कई सारी समस्याओं का भी जन्म हो सकता है।