नई दिल्ली : भोजपुरी इंडस्ट्री बड़ी तेजी से अपना नाम कमा रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री आज न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में अपने काम के लिए जानी जाती है। इंडस्ट्री की सबसे बड़ी पहचान यह है कि वह कभी किसी को कॉपी नहीं करती है इंडस्ट्री अपना खुद का कंटेंट क्रिएट करती है। भोजपुरी इंडस्ट्री आज इस मुकाम पर है तो इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इसके कलाकार पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम करते हैं। भोजपुरी के कलाकारों की बात की जाए तो वैसे तो बहुत सारे कलाकार हैं लेकिन कुछ बड़े कलाकारों में दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) , पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का नाम शामिल होता है। दिनेश लाल यादव निरहुआ के बारे में बात की जाए तो आज के समय में दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।
दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) न सिर्फ अपनी उम्दा एक्टिंग से बल्कि अपनी डायलॉग डिलीवरी से भी लोगों को अचंभित कर देते हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री में पिछले कई दशक से एक्टिव है। दिनेश लाल यादव ने इस दौरान भोजपुरी सिनेमा को कई एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। वही भोजपुरी दर्शकों को भी दिनेश लाल यादव को देखना काफी पसंद है। दिनेश लाल यादव के साथ अगर लोग किसी को देखना चाहते हैं तो वह नाम है अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का (Amrapali Dubey)। अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की टॉप फेवरेट एक्ट्रेस होती है।
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)और निरहुआ जब भी साथ होते हैं तो स्क्रीन पर एक अलग जादू बिखेर देते हैं। इतना ही नहीं दर्शकों में भी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ को एक साथ देखने का एक अलग ही क्रेज है। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का रोमांस जगजाहिर है। यह दोनों जब भी स्क्रीन पर रोमांस करते हैं इन्हें देखने वाले दर्शक भी जोश में आ जाते हैं। आपको बता दें कि यह कपल फिल्मों में सबसे हिट जोड़ी है। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने अब तक लगभग 15 से अधिक फिल्मों में काम किया है और इनकी फिल्मों का सक्सेस रेट 99% है।
इन दिनों दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का एक गाना इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। हम जिस गाने की बात करें तो यह गाना फिल्म सिपाही से लिया गया है। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के गाने बोल है ‘कटोरा कटोरा’। सिपाही फिल्म के इस गाने को आवाज दी है खुद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने और प्रियंका सिंह ने। यह गाना अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। गाने में देखा जा सकता है कि किस तरह से निरहुआ आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ जबरदस्त रोमांस कर रहे हैं।
गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने अपने करियर की शुरुआत दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ ही डेब्यू कर कर की थी। अपनी पहली फिल्म के बाद से ही यह हर फिल्म में दिनेश लाल यादव के साथ नजर आई है। गौरतलब है कि मीडिया में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के लव अफेयर की खबरें सामने आती रहती है।