नई दिल्ली : शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ इन दिनों काफी विवादों में घिरी हुई हैं। उनकी फिल्म
‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ पर काफी विवाद छिड़ा हुआ हैं। ‘बेशर्म रंग’ ये गाना अभी हाल ही में रिलीज़ हुआ हैं। इसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई बिकनी ने हल्ला मचाया हुआ हैं। उनकी बिकनी का कलर भगवा रंग का हैं। बस इसी बात पर पूरे देश में उनका विरोध किया जा रहा हैं। इस विवाद में आम जनता से लेकर तमाम नेता तक कूद पड़े हैं। ‘पठान’ के मेकर्स पर भारत के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप हैं।
आपको बता दें कि सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जो इस कलर की ड्रेस या बिकनी में अपने हुस्न के जलवे बिखेर चुकी हैं। आम्रपाली दुबे, निरहुआ का नाम इसमें सबसे पहले शामिल होता हैं। बीजेपी के सांसद निरहुआ का एक ‘खटिया से खटिया सटाइब कि ना’ नामक गाना है। इस गाने में आम्रपाली भगवा रंग की ड्रेस पहनकर रोमांस कर रही हैं। यह गाना 2016 का है लेकिन इस समय काफी ज्यादा वायरल हो रहा हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
View this post on Instagram
मोनालिसा जोकि भोजपुरी में अपने हॉट अवतार के लिए जानी जाती हैं। मोनालिसा ने भी एक बार अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें मोनालिसा भगवा रंग की रिवीलिंग टॉप और स्लिट स्कर्ट पहने नज़र आई थी। एक्ट्रेस रानी चटर्जी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अभिनेत्री कई बार भगवा रंग की साड़ी में नज़र आई हैं। रानी चटर्जी कई बार भगवा में रंगी हुई नज़र आई हैं। अक्षरा सिंह अपने लेटेस्ट गाने ‘कमरिया’ में भी भगवा पहने दिखाई दें रही हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ करण खन्ना नजर आ रहे थे। इस गाने में उनकी बोल्ड अदाएं सभी के सामने नज़र आ रही हैं।