नई दिल्ली : साल 2022 कुछ ही दिनों में हम सभी को अलविदा कहने वाला हैं। सभी के साथ इस साल के साथ कुछ न कुछ यादें जुड़ी हुई हैं। वह भी अब हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। किसी के साथ अच्छी तो किसी के साथ बुरी यादें जुड़ी हैं। सभी ने उतार-चढ़ाव देखे हैं। मनोरंजन इंडस्ट्री में भी ऐसे कई सितारे है जिनके लिए ये साल कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। इस दौरान कइयों ने पुलिस थाने और कोर्ट के चक्कर काटे हैं।
इन स्टार की लिस्ट में रणवीर सिंह से लेकर हनी सिंह तक का नाम शामिल है। आमिर खान पर भी ये साल भारी रहा हैं। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ काफी विवादों में रहने के बाद फ्लॉप हो गई। इस फिल्म में इंडियन आर्मी का अपमान करने का आरोप लगते हुए उनपर केस हुआ था। रणवीर सिंह ने इसी वर्ष एक एक न्यूड फोटोशूट करवाया था। इसके बाद वह भी कानूनी पचड़े में फंसे थे। सिंगर दलेर मेहंदी भी मानव तस्करी केस मामले में कोर्ट का चक्कर काट चुके है।
View this post on Instagram
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक को लेकर काफी ख़बरों में रहे। उन्हें इस तलाक के चक्कर में कोर्ट जाना पड़ा। रैपर हनी सिंह भी खूब विवादों में रहे उनका पत्नी शालिनी तलवार से तलाक हो गया है। मॉडल और एक्ट्रेस उर्फी जावेद जो अपने कपड़ों को लेकर चर्चा ने रहती है उन पर भी अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे हैं। एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवन इसी साल सरोगेसी से माता-पिता बने थे। और उन्हें इसी वजह से कोर्ट जाना पड़ा। साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ भी इस साल केस दर्ज हुआ था। उन्हें भी इस वजह से कोर्ट जाना पड़ा। जैकलीन फर्नांडिस-नोरा फतेही भी 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगातार पुलिस के सामने पेश हो रहे हैं।