Amrapali Dubey Song: भोजपुरी सिनेमा जगत की सबसे सुपर हिट जोड़ी निराहुआ और आम्रपाली की कमेस्ट्री के फैंस बहुत दीवाने हैं, इनकी जोड़ी को तो लोग असल जिंदगी मे भी देखना पसंद करते हैं। लेकिन इस बार आम्रपाली के साथ निराहुआ नहीं बल्कि उनके छोटे भाई प्रवेश लाल यादव (Pravesh Lal Yadav) नजर आ रहे हैं। फैंस को इनकी कमेस्ट्री भी काफी पसंद आ रही है। इन दोनों का एक नया ‘दबा के दर्द सीने में’ (Daba Ke Dard Ye Sine Mein) रिलीज हुआ है, जिसमें ये दोनों ही नैन मटका करते हुए नजर आ रहे हैं। ये भोजपुरी रोमांटिक सॉन्ग लोगों के दिल को छू गया है।
इस भोजपुरी रोमांटिक गाने की वीडियो की बात करें तो ये एक दम हट कर है। इसमें दिखाया गया है की घर मे शादी का माहौल है, और प्रवेश लाल यादव आम्रपाली के प्यार मे पागल उनको ही निहारे जा रहे हैं। उनके आगे पीछे घूमते रहते है और अपने प्यार का इजहार भी करते है। लेकिन वहीं आम्रपाली उनको गुस्से से देखती हुईं नजर आ रही हैं। हालांकि गाने के आखिर मे आम्रपाली भी अपने प्यार का इजहार कर देती हैं, इस गाने को बड़े ही खूबसूरत तरीके से फिल्माया गया है। दोनों ही किरदार इस गाने मे बड़े ही खूबसूरत तरीके से दिखाएं गए है।
ये गाना भोजपुरी फिल्म साजन का है, जिसके ट्रेलर को भी दर्शकों से काफी प्यार मिल था। इस फिल्म के जरिए पहली बार प्रवेश लाल यादव और आम्रपाली एक साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है और दोनों इस फिल्म मे पति पत्नी की भूमिका निभा रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल की ओर से रिलीज किया गया है। फिल्म का म्यूजिक ओम झा ने दिया है, जबकि लिरिक्स अरबिंद तिवारी का है। इसके प्रोड्यूसर प्रवेश लाल यादव खुद हैं।