नई दिल्ली। राम मंदिर के भव्य अभिषेक समारोह के लिए आमंत्रित फिल्मी सितारे और बॉलीवुड हस्तियां अयोध्या पहुंच रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, रणदीप हुडा और माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट सहित कई स्टार्स को अयोध्या के लिए अपनी उड़ानों से पहले मुंबई और चेन्नई हवाई अड्डों पर स्पॉट किया गया है।
सभी स्लेबस एकदम ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। एयरपोर्ट से सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सबके चेहरे पर रामलला के आगमन का उत्साह साफतौर पर देखने को मिल रहा है।
अमिताभ बच्चन
सफेद कुर्ता-पायजामा पहने मेगास्टार अमिताभ बच्चन को अयोध्या के लिए रवाना होने से पहले आज सुबह सोमवार को मुंबई हवाई अड्डे के बाहर एक कार में देखा गया है।
#WATCH | Mumbai: Superstar Amitabh Bachchan leaves for Ayodhya.
Pran Pratishtha ceremony of Ayodhya's Ram Temple will take place today. pic.twitter.com/pOecsD92XQ
— ANI (@ANI) January 22, 2024
सचिन तेंडुलकर
मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना होते समय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी स्पॉट किया गया है। क्रिकेट के दिग्गज राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित कई वीआईपी लोगों में से एक हैं।
#WATCH | Cricket legend Sachin Tendulkar leaves from Mumbai for Ayodhya in Uttar Pradesh ahead of the pranpratishtha ceremony at the Ram Temple. pic.twitter.com/fGUFFrfGGa
— ANI (@ANI) January 22, 2024
बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, विक्की कौशल-कैटरीना कैफ और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को पति श्रीराम नेने के साथ अयोध्या के लिए उड़ान भरने से पहले पारंपरिक परिधान में मुंबई हवाई अड्डे के बाहर देखा गया है। साड़ी और कुर्ता पायजामा पहने इन जोड़ों ने हाथ जोड़कर पैपराजी का अभिवादन किया है।
#WATCH | Telangana | Telegu superstars Chiranjeevi and Ram Charan board a flight to Ayodhya from Hyderabad.
Ayodhya Ram Temple pranpratishtha ceremony is taking place today. pic.twitter.com/KzWSVFsQIJ
— ANI (@ANI) January 22, 2024
#WATCH | Vicky Kaushal-Katrina Kaif leave from Mumbai for Ayodhya in Uttar Pradesh ahead of the pranpratishtha ceremony at the Ram Temple. pic.twitter.com/bu8myp5EL6
— ANI (@ANI) January 22, 2024
कंगना रनौत
‘क्वीन’ अभिनेत्री कंगना रनौत रविवार को अयोध्या पहुंचीं थी और एक्ट्रेस ने अयोध्या के एक मंदिर में सफाई अभियान में हिस्सा लिया। लाल और सुनहरे रंग की रेशमी साड़ी पहने एक्ट्रेस हनुमान गढ़ी मंदिर में झाड़ू लगाते हुए नजर आई थी। “अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कई जगहों पर भजन और यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे हम ‘देव लोक’ में पहुंच गए हैं…
#WATCH | Uttar Pradesh: Actress Kangana Ranaut participates in cleanliness drive at Hanuman Garhi Temple in Ayodhya.
She is in Ayodhya to attend the Pran Pratishtha ceremony tomorrow. pic.twitter.com/LpElT3ROdf
— ANI (@ANI) January 21, 2024
एक्ट्रेस कंगना रनौत अयोध्या में हैं। उन्होंने राम मंदिर के बाहर से अपनी तस्वीर भी अपने फैंस के लिए शेयर की है। साड़ी में सजी धजी कंगना का ट्रैडिशनल लुक में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने राम मंदिर के बाहर की खूबसूरत झलक दिखाई। मंदिर को फूलों से सजाया गया है।
#WATCH | Mumbai: Actor Madhuri Dixit along with her husband Dr Sriram Madhav Nene leaves for Ayodhya.
Pran Pratishtha ceremony of Ayodhya's Ram Temple will take place today. pic.twitter.com/SlZGpQfUQP
— ANI (@ANI) January 22, 2024
#WATCH | Ayodhya | Actor Anupam Kher says, "Before going to Lord Ram, it is very important to have the darshan of Lord Hanuman…The atmosphere in Ayodhya is so graceful. There is slogan of Jai Sri Ram in the air everywhere…Diwali has come again, this is the real Diwali." pic.twitter.com/GCskErgi1Z
— ANI (@ANI) January 22, 2024