नई दिल्ली। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ बहुत जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का लोगों को बेसर्बी से इंतजार है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) गदर 2 को लेकर खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। अभी हाल ही में अमीषा पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक्ट्रेस मस्ती में झूमते नाचते हुए अपनी शर्ट उतार देती हैं। अब एक्ट्रेस अमीषा पटेल को लेकर एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।
धोखाधड़ी के एक मामले में शनिवार को एक्ट्रेस रांची सिविल कोर्ट में पेश होने पहुंची, जिसके बाद अमीषा पटेल ने सरेंडर कर दिया। बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने चेक बाउंस मामले में आखिरकार सरेंडर कर दिया। एक्ट्रेस के आत्मसमर्पण करने के बाद, अदालत ने उन्हें फिर से 21 जून को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया। कोर्ट ने पटेल के खिलाफ दो वारंट जारी किए थे। पहला वारंट 6 अप्रैल 2023 और दूसरा वारंट 20 अप्रैल 2023 को जारी किया गया था।
फिल्म अभिनेत्री अमिषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया गया था। एक्ट्रेस पर पैसे लेने के बाद म्यूजिक एल्बम नहीं बनाने का आरोप लगाया गया था। एक्ट्रेस पर लवर वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के मालिक अजय कुमार सिंह ने केस दर्ज किया था। उनके मुताबिक, 2017 में हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान एक्ट्रेस अमीषा पटेल से उनकी मुलाकात हुई थी।
आरोपों के मुताबिक उन्होंने फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर पटेल के खाते में 2.5 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए लेकिन एक्ट्रेस ने न तो फिल्म के लिए काम किया और न ही पैसे लौटाए। काफी दबाव डालने पर उसने चेक दिया जो बाउंस हो गया। अदालत में पेश होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल को 21 जून तक सशर्त जमानत दे दी गई है। अब 21 जून को इस मामले में अगली सुनवाई होनी है।