नई दिल्ली।‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के घर से पूजा भट्ट बाहर हो गई हैं। पूजा भट्ट को मनीषा रानी, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान और बेबिका धुर्वे की तुलना में काफी कम वोट मिले। आज फिनाले में पूजा भट्ट शो से बाहर हो गईं. वह बाहर होने वाली पहली फाइनलिस्ट हैं। घर में जिस तरह से वह हमेशा सही के लिए खड़ी रहती थीं, उसे कुछ लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद भी किया गया है। सलमान खान ने पूजा भट्ट की जमकर तारीफ भी की उन्होंने कहा कि ‘बीबी ओटीटी 2’ उनकी वजह से जाना जाएगा। पूजा अक्सर शो में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़े खुलासे करती रहती थीं। बिग बॉस ओटीटी 2 की फाइनलिस्ट पूजा भट्ट बाहर हो गईं।
उन्होंने कहा कि वह वास्तव में खुश हैं कि बेबिका वहां हैं और वह चाहती हैं कि वह शो जीतें। फिनाले एपिसोड में पूजा और बेबिका ने एक साथ में परफॉर्म किया। उन्होंने डांस करते हुए घर में अपने सफर को दर्शाया। पूजा भट्ट के घर से बाहर आने के बाद कृष्णा अभिषेक महेश भट्ट के सामने ही एक्ट्रेस का शादी के लिए हाथ मांगते हुए नजर आये। कृष्णा अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में बोले वे पूजा भट्ट से शादी करना चाहते हैं।
https://twitter.com/JioCinema/status/1691124143612481536?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1691124143612481536%7Ctwgr%5E7596ce7e52c29c53521e84d9d010bb31e78a3381%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fentertainment%2Ftelevision%2Fbigg-boss-ott-2-finale-live-updates-bigg-boss-ott-winner-name-elvish-yadav-abhishek-malhan-images-2473592
https://twitter.com/JioCinema/status/1691119113224228865?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1691119113224228865%7Ctwgr%5E7596ce7e52c29c53521e84d9d010bb31e78a3381%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fentertainment%2Ftelevision%2Fbigg-boss-ott-2-finale-live-updates-bigg-boss-ott-winner-name-elvish-yadav-abhishek-malhan-images-2473592
फिनाले के दौरान बॉलीवुड सॉन्ग ‘Dil Hai Ke Manta Nahin’ पर कृष्णा अभिषेक बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट के साथ रोमांस करते हुए नजर आये। शो में कृष्णा अभिषेक जग्गू दादा बनकर आए थे। उन्होंने सभी को खूब हंसाया। उन्होंने मस्ती करते हुए महेश भट्ट से पूजा भट्ट का हाथ भी मांग लिया। इतना ही नहीं अभिषेक ने पूजा भट्ट को प्रपोज भी कर दिया। बादशाह ने उन्हें प्रपोज कैसे करें इसकी पूजा भट्ट को प्रपोज की ट्रेनिंग भी दी। वहीं बेबिका धुर्वे भी बिग बॉस घर से बाहर हो गई है। बेबिका धुर्वे ने घर से बाहर निकलने के दौरान एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान को गले लगाया, लेकिन मनीषा रानी को इग्नोर कर दिया। इतना ही नहीं पूजा भट्ट ने भी सभी घर से अलविदा लेते हुए मनीषा रानी को इग्नोर कर दिया।