नई दिल्ली : अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) बिना किसी शक के भोजपुरी इंडस्ट्री के उभरते हुए युवा कलाकार है। वह न केवल भोजपुरी सिनेमा के बेहतरीन सिंगर है बल्कि जब से उन्होंने एक्टिंग में हाथ आजमाया है। वह बड़े-बड़े अभिनेताओं को टक्कर देने लगे हैं। इन दिनों अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) अपने नए-नए गानों की वजह से चर्चा का केंद्र बन रहे हैं।
अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) ने अपने करियर में शानदार गाने नागिन धुन पा कुद कुद के नचब और कमरिया फटेला जैसे कुछ सदाबहार चार्टबस्टर्स दिए है। अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी मेहनत के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने लिए एक अलग मुकाम बना लिया है उनकी आवाज को लोगों ने काफी पसंद किया है। अब इन दिनों उनका एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनका काफी दिलकश अंदाज़ देखने को मिल रहा हैं।
उनका यह अंदाज हर किसी का दिल जीत रहा है। वायरल होने वाले इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey ) भी नज़र आ रही है। आम्रपाली दुबे और अरविंद अकेला कल्लू की केमिस्ट्री ने हर तरफ खलबली मचा के रख दी है।
दोनों का ही गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग इस गाने पर अपना रिएक्शन देने से जरा भी नहीं कतरा रहे हैं और काफी तारीफ कर रहे हैं। आप भी एक बार इस गाने को देख लेंगे तो इसके दीवाने हो जाएंगे। लोग कमेंट कर करके अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे की खूबसूरती की और लव केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।
आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey ) और अरविंद अकेला कल्लू के वायरल होने वाले इस गाने को अब तक 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है हजारों संख्या में लोगों ने लाइक भी किया है। कल्लू के नए भोजपुरी गाने Aaste Aaste को SRK MUSIC के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। फैंस को कल्लू का यह गाना खूब पसंद आ रहा है।