नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) इन दिनों काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं। उन्होंने जिस तरह से अपनी बॉडी को ट्रांसफॉर्म किया है उससे वह लाइमलाइट का हिस्सा बन रही हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रही है। अंशुला कपूर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी ब्रा उतार रही हैं। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मचा गया।
दरअसल, अंशुला कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने कई फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार अंशुला ने एक अलग ही वीडियो शेयर की है। जिसमें कई यूजर्स तो अंशुला को ट्रोल करने में भी लग गए हैं।
ये वीडियो अंशुला कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की है, जिसमें वो शीशे के सामने खड़ी हैं और अपनी ब्रा को निकाल रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अंशुला ने कैप्शन में लिखा कि, ‘संडे ब्रंच से लौटने के बाद सबसे बेस्ट पार्ट यही है।’ इसके साथ उन्होंने हैशटैग डाला है No Bra Club।
ये वीडियो आते ही काफी वायरल हो रहा है, बहुत सारे लोगों ने इस वीडियो पर कॉमेंट किया है। खासतौर पर कई लड़कियां इस वीडियो से रिलेट कर सकती हैं। कई ऑफिस से वापस आने के बाद, बाज़ार से वापस आने के बाद या फिर किसी पार्टी से वापस आने के बाद हर लड़की सबसे पहला काम यही तो करती है।
https://www.instagram.com/p/CfjEq2wqf2G/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
वहीं अंशुला के इस वीडियो पर प्रियंका चोपडा ने भी कमेंट किया है और लिखा Everyday। यानी प्रियंका भी अंशुला की इस बात से पूरी तरह सहमत हैं। प्रियंका की ही तरह कई सोशल मीडिया यूज़र्स भी इस वीडियो पर कमेंट कर अंशुला का समर्थन कर रहे हैं। तो कई लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों ने कहा यही तो एंजॉय ऑफ फ्रीडम है। हालांकि अंशुला अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बाद से लाइमलाइट में बनी हुई हैं।
https://www.instagram.com/p/CldafR-NBnG/
https://www.instagram.com/p/ClA4BZxtSVe/