नई दिल्ली : अपनी फिटनेस और लुक के लिए मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर ही अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाती है। अपनी फिटनेस और बोल्डनेस के अलावा अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अपने रिलेशन को लेकर भी काफी लाइमलाइट में रहती हैं। मगर हाल ही में अभिनेत्री को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
दरअसल यह खबर अभिनेत्री की उम्र को लेकर है। यह तो सभी को पता है कि मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से उम्र में काफी बड़ी है, लेकिन क्या आपको पता है इन दोनों के बीच कितनी उम्र का फासला है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान (Arbaaz Khan) से भी 2 साल बड़ी है।
View this post on Instagram
दरअसल इन दिनों मलाइका अरोड़ा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी रियल उम्र का खुलासा किया है। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और उनके पति अरबाज खान साजिद खान के एक शो में पहुंचे हुए थे। इस दौरान साजिद खान मलाइका अरोड़ा से पूछते हैं कि वह अरबाज खान से 2 साल बड़ी है ऐसे में उन्हें इस रिश्ते में कैसा लगता है।
अभिनेत्री जवाब देती है उन्हें अच्छा लगता है। अब लोग कंफ्यूज हो गए हैं कि मलाइका अरोड़ा की असली उम्र क्या है। गूगल पर अरबाज खान की उम्र 55 साल है और वही इस लिहाज से देखे तो मलाइका की उम्र 57 साल होगी।
लेकिन विकिपीडिया मलाइका अरोड़ा की उम्र उम्र 49 साल बता रहा है। इसी बीच अभिनेत्री की उम्र को लेकर अब सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। लोग कह रहे हैं कि अगर वह 57 साल की है तो इन्होंने इस उम्र में भी खुद को काफी बेहतरीन तरीके से फिट रखा हुआ है।