नई दिल्ली : बॉलीवुड(Bollywood) फिल्म इंडस्ट्री काफी बड़ी है और यहां कई सारे अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं। हर साल यहां सैकड़ों लड़के लड़कियां अपनी किस्मत आजमाने के लिए आते हैं। इनमें से कुछ सफल होते हैं तो वहीं कुछ लोगों के साथ हाथ असफलता लगती है। वही कुछ फिल्मी सितारे ऐसे हैं जो फिल्में तो कर रहे हैं लेकिन फिर भी उनके हाथ सफलता नहीं लग पा रही है।
ऐसे में आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसे बॉलीवुड एक्टर की जिन्होंने इस फिल्म इंडस्ट्री में आज से 11 साल पहले कदम रखा था और अब तक वह तकरीबन 20 फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इनमें से उनकी सिर्फ चार ही फिल्में हिट हुई है। यह फ़िल्मी सितारा बॉलिवुड की एक बड़ी फिल्मी फैमिली से आता है। इस स्टार की निजी जिंदगी ज्यादा सुर्खियों में नहीं है। और फिल्मों के मामले में यह फ्लॉप फिल्म के लिए जाने जाते हैं।
11 साल के काम में सिर्फ चार हिट फिल्में देने वाले इस अभिनेता ने हमेशा ही अपनी निजी जिंदगी और रिलेशनशिप से सुर्खियां हासिल की है। क्योंकि चाह कर भी इनकी फिल्में नहीं चल पाती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि यह फ्लॉप अभिनेता है कौन। अगर आप अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं तो हम आपकी मुश्किल आसान कर देते हैं।
आपको बता दें कि हम यहां फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के भतीजे अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) के बारे में बात कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में वर्ष 2012 में कदम रखा था। जिसके बाद से वह अब तक सिर्फ 4 हिट फिल्म दे पाए हैं।
बता दें कि अभिनेता अर्जुन कपूर की बॉक्स ऑफिस हिट्स में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के साथ उनकी डेब्यू फिल्म इशकजादे (Ishaqzaade), उसके बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ ‘गुंडे’ (Gunday), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ ‘2 स्टेट्स’ (2 States) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ ‘की एंड का’ (Ki & Ka) शामिल हैं।