नई दिल्ली : बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल में से एक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पिछले 5 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और रिलेशनशिप में है। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) तलाकशुदा है और अपने बॉयफ्रेंड अभिनेता अर्जुन कपूर से लगभग उम्र में पूरे 12 साल बड़ी है। इन बातों को लेकर भी अक्सर ही यह कपल लोगों के निशाने पर आ जाता है।
लेकिन वह कहते हैं ना प्यार में ना उम्र की सीमा होती है ना कोई बंधन। अब हाल ही में कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपनी कुछ तस्वीरें अकेले ही शेयर की थी और इसके बाद मलाइका अरोड़ा भी किसी फंक्शन में अकेले ही गई थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यह कयास लगाने जा रहे थे कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
लेकिन अब इस कपल ने एक साथ आकर इन सब अफवाहों पर विराम लगा दिया है। इसी बीच अब एक नई खबर बाजार में आई है। वह यह है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कथित रूप से शादी करने वाले हैं। हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने अर्जुन कपूर की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जाकर करीना कपूर के रिएक्शन के स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है।
दरअसल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने पूल में खड़े होकर एक तस्वीर शेयर की थी और उसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था। ‘चीज गर्म होने से पहले ठंडी हो जाए।’ इस पर उनकी बहन अभिनेत्री करीना कपूर ने रिएक्शन देते हुए लिखा था ‘हां चल रहा है ट्रेनिंग।’ अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने करीना कपूर के कमेंट पर जवाब देते हुए लिखा करीना कपूर अब करना होगा आप तो जानती हो क्यों।
इसके बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स इस कमेंट को पढ़ने के बाद कयास लगा रहे हैं कि यहाँ अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की बात हो रही है। इस बीच एक यूजर का कहना है कि अर्जुन कपूर और करीना कपूर अपने आने वाले प्रोजेक्ट की बात कर रहे हैं।