नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों की अब बल्ले-बल्ले होने वाली है, क्योंकि जल्द ही एक नहीं बल्कि दो बड़े गिफ्ट मिलने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार अब जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ-साथ अटके पड़े डीए एरियर पर बड़ा अपडेट दे सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर यह छमाही सोने पर सुहागा साबित होगी।
कर्मचारियों के डीए में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे बेसिक सैलरी में तगड़ा इजाफा होना संभव समझा जा रहा है। करीब एक करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। मोदी सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो यह बड़ा ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का बड़ा दावा किया जा रहा है। इससे जुड़ी तमाम जानकारी जुटाने के लिए आपको हमारा आर्टिकल विस्तार से पढ़ने की जरूरत होगी।
कर्मचारियों को डीए पर मिलेगी तगड़ी सौगात
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को जल्द बड़ी सौगात से मिल सकती है, क्योंकि डीए में 4 फीसदी का इजाफा होना संभव है। इसके बाद डीए बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा, जिससे सैलरी भी तगड़ी छलांग लगाएगी। वैसे वर्तमान की बात करें तो कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए का फायदा हो रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का हर छमाही में डीए बढ़ाया जाता है, जिसकी दरें जनवरी और एक जुलाई से लागू की जाती हैं। मार्च में जो डीए बढ़ाया गया था उसकी दरें 1 जनवरी 2023 से लागू की गई थी। इस बीच अगर अब डीए में इजाफा होगा तो दरें 42 फीसदी होंगी, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी हैं। इसका लाभ करीब 1 करोड़ परिवारों को होगा।
डीए एरियर पर मिलेगी गुड न्यूज
केंद्र की मोदी सरकार डीए एरियर पर भी जल्द गुड न्यूज देने जा रही है। कोरोना काल से अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर जल्द ही अकाउंट में ट्रांसफर किए जाने की उम्मीद है। कर्मचारी संगठन लगातार सरकार ने 18 महीने के डीए एरियर की मांग कर रहे हैं, जिस पर मुहर लगना संभव माना जा रहा है।