The lady Killer Trailer Release: इन दिनों अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की एक फिल्म द लेडी किलर (The lady Killer) चर्चाओं में काफी बनी हुई हैं। जिसका अब ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है, जो 2 मिनट 22 सेकेंड का हैं। इस ट्रेलर में लव , लस्ट और सस्पेंस दिखाया गया है जिसके सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
इस अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर देखने में काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है। इतना ही नहीं इसमें आप दर्शको को अर्जुन कपूर की एक्टिंग भी काफी मजेदार लगने वाली हैं। इसके ट्रेलर की लोग काफी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं ट्रेलर में ऐसे क्या है।
क्या है इस ट्रेलर में रोचक जानें
इस अपकमिंग मूवी के ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन कपूर शराब पीते हुए परेशान दिख रहे हैं। इसके बाद वह उत्तराखंड जाते हैं जहां उनकी मुलाकात भूमि पेडनेकर से होती हैं। दोनों एक दूसरे को देखते ही अट्रेक्ट हो जाते हैं। ट्रेलर में जिस तरह अर्जुन का किरदार दिखाया गया वो एक प्लेब्वॉय के रोल में नज़र आ रहे हैं जो भूमि से अपना संबंध बनाते नजर आ रहे है जिनकी पहले से एक गर्लफ्रेंड है।
लेकिन एक दिन अर्जुन को पता चलता है कि भूमि और उनके महाराज के बीच अवैध संबंध हैं। इसी बीच एक मर्डर होता है और यही से इस फिल्म का सस्पेंस शुरू हो जाता हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म 3 नवंबर को रिलीज़ होने जा रही है। जिसके ट्रेलर की तो खूब तारीफ हो रहे हैं लेकिन मूवी कैसी होगी ये कुछ समय में पता चलेगा
पर्सनल लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड
इसके अलावा अर्जुन कपूर हमेशा ही अपने लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। जहां वो एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को सबके सामने डेट कर रहे हैं, जो उनसे उम्र में बड़ी है।