Anushka Sharma और Virat की बेटी वामिका को मिला छोटा सा भाई, दूसरी बार पापा बने क्रिकेटर

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के घर में एक बार फिर से किलकारी गूंज उठी है। कपल दूसरी बार माता-पिता बन गया है। काफी समय से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। अब खुद एक्ट्रेस ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर साझा कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

विराट-अनुष्का ने खुद शेयर की ये खुशखबरी

विराट-अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए यह गुड न्यूज दी है। कपल ने लिखा, “बहुत खुशी और प्यार के साथ हम आप सभी को ये खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर में एक नन्हे शहजादे, आकाश और वामिका के छोटे भाई का जन्म हुआ है। इस खास समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। साथ ही हमारी प्राइवेसी का भी ख्याल रखें। प्यार, विराट और अनुष्का।”

लंबे समय से थी अटकलें

कई महीनों से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं और विराट दूसरी बार पिता बनने वाले हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा कोई पोस्ट साझा नहीं किया था। इतना ही नहीं, अनुष्का भी सार्वजनिक जगहों से लगभग दूर ही रहीं। कई दिनों से फैंस उनकी झलक भी नहीं देख पाए थे।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नहीं हुए शामिल

अन्य जानी-मानी हस्तियों की तरह विराट और अनुष्का को भी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया था, लेकिन बताया जाता है कि अनुष्का की प्रेग्नेंसी के चलते दोनों अयोध्या नहीं पहुंचे।

खुशियों का सिलसिला जारी

अनुष्का और विराट ने 2017 में शादी की थी। 2021 में दोनों को बेटी वामिका हुई थी। अब दूसरी संतान के रूप में उनके घर बेटे ‘आकाश’ का आगमन हुआ है। फैंस और शुभचिंतक कपल को ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इंटरनेट पर छाई तस्वीर

भले ही कपल ने अभी बच्चे की कोई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर अनुष्का की बेबी बंप वाली कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। माना जा रहा है कि ये तस्वीरें उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान की हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App