नई दिल्ली :विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सबसे मशहूर कपल में गिने जाते हैं। दोनों की केमस्ट्री भी लोगों को पसंद आती है। विराट कोहली जहां स्पोर्ट्स में दुनिया भर में मशहूर हैं वहीं अनुष्का शर्मा एक्टिंग की दुनिया में एक डिमांडेड और खूबसूरत चेहरा हैं। दोनों जहां भी साथ में पहुंचते है चार चाँद लगा देते है। दोनों ने अपने फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है। आज दोनों ही एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। मगर क्या आपको पता है शादी से पहले अनुष्का शर्मा का कई एक्टर्स के साथ नाम जुड़ा है।
सुरेश रैना इस नाम को आखिर कौन नहीं जानता। सुरेश एक बड़े प्लेयर रह चुके है। सुरेश ने भी अपनी स्किल्स से सभी का दिल जीता है और भारतीय टीम को कई बार मुश्किल मैचों में जीत दिलाई है। वहीं अनुष्का के भाई भी राज्य स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके है। अनुष्का शर्मा और सुरेश रैना का नाम भी जुड़ा था लेकिन इस रिश्ते पर कभी किसी ने मुहर नहीं लगाई।
View this post on Instagram
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा ने साथ में काम किया था। फिल्म के दौरान ही दोनों की नज़दीकिया बढ़ी थी। कहा जाता है कि दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई और दोनों के रास्ते अलग हो गए। इसके अलावा एक्ट्रेस का नाम ज़ोहेब युसुफ के साथ भी जोड़ा जा चुका है। जब अनुष्का मॉडलिंग करती थी उस समय वह ज़ोहेब युसुफ के साथ रिलेशन में थी। ये रिलेशन तकरीबन दो साल तक चली थी।
रणबीर कपूर एक ऐसा नाम जिस पर देश की कई लड़कियां मरती है। इसी लिस्ट में एक समय में अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल था। इन दोनों को एक साथ कई बार घूमते हुए देखा गया था। हालाँकि ये रिश्ता भी कभी अंजाम तक नहीं पहुंच पाया।