Unlucky Plant: हम अक्सर जीव जंतुओं में पाएं जाने वाले जहर से अवगत होते हैं, परंतु हमें यह नहीं पता होता यह हमारे अगल-बगल चारों तरफ रहने वाले पेड़ पौधे में भी इन से भी खतरनाक के शहर पाए जाते हैं। अधिकतर लोग आज भी गांव में रहते हैं और उनके अगल-बगल चारों और पेड़ पौधे का विकसित होना जाहिर सी बात है। वहीं, उनके बीच कई पेड़ – पौधे ऐसे होते हैं, जिनमें भयानक जहर की उत्पत्ति होती है। वह केवल मनुष्य नहीं बल्कि जानवर के लिए भी हानिकारक साबित होता है।
अब्रस प्रीटोरियस नाम के एक पौधे के बिज में भयानक किस्म का जहर पाया जाता है। एक बार सर गंगा राम नाम के एक अस्पताल में एक मरीज आया यह वह 7 वर्षीय बच्चा था, जो मध्य प्रदेश का रहने वाला था। बच्चे के दिमाग में सूजन थी और उसे खूनी दस्त हो रहा था। उसे पूरा जहर वाला लक्षण हो रहा था। डॉक्टर के गंभीरता से जांच करने के बाद पता चला कि उस बच्चे के शरीर में एब्रिन नाम का जहर फैल चुका है, जो कि अब्रस प्रीटोरिया पौधे के बीच में पाया जाता है। जो कि बेहद खतरनाक जहर होता है।
यदि जहर किसी के शरीर में फैल जाए तो जल्द ही उसका इलाज करवाना चाहिए। अगर उसका इलाज सही समय पर नहीं हुआ तो उसकी बचने की संभावना काफी कम हो जाती है। वहीं, इस पौधे के बारे में कहा जाता है कि या कहीं सांपों से भी खतरनाक विष धारण करता है जिसकी वजह से आपकी तुरंत मृत्यु भी हो सकती हैं। इसलिए इससे जितना दूर रहे उतना ही बेहतर होगा।
या पौधा दिखने में सुर्खी लाल नारंगी रंग का बीज वाला होता है। यह भारत के कई इलाके में पाया जाता है। अगर यह आपके घर के आसपास भी हो तो इसे बिना छुए जमीन से काट के कहीं बाहर फेंक दें या फिर वन विशेषज्ञ से सलाह लें।