नई दिल्ली। अभिनेत्री एमी जैक्सन सोशल मीडिया पर काफी ही ज्यादा एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अपनी तस्वीरें और खुद से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। इस समय एमी जैक्सन एक खास वजह से इंटरनेट पर छाई हुईं हैं।
उन्होंने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड, हॉलीवुड स्टार एड वेस्टविक के साथ अपने प्यार को मंजूरी दे दी है। एड ने स्विट्जरलैंड के गस्टाड में एमी को प्रपोज किया और प्रपोजल की तस्वीरें बिल्कुल स्वप्निल हैं।
View this post on Instagram
तस्वीरों को कैप्शन में रिंग इमोजी के साथ शेयर करते हुए एमी जैक्सन ने लिखा, “हेल हां। जबकि, एड वेस्टविक ने लिखा, “मुझे जैकपॉट मिल गया। इनकी रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी इंगेजमेंट की तस्वीरें भी फैंस के बीच में धमाल मचा रही हैं।
स्विट्जरलैंड में हुआ रोमैंटिक प्रपोजल
एमी जैक्सन को स्विट्जरलैंड के ब्रिज पर एक रोमांटिक प्रपोजल के साथ हैरान कर दिया। उन्होंने घुटनों के बल बैठकर अपने दिल की बातें कहीं और एमी ने खुशी-खुशी उनका प्रपोजल स्वीकार किया। फोटोज में दोनों ही कपल बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
इसी बीच उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें भी अब सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हो गई है। इस फोटो में मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के सामने ब्रिटिश एक्टर एड वेस्टविक लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। एमी और उनके बॉयफ्रेंड दोनों ने ही सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें आये दिन सोशल मीडिया पर शेयर करते ही रहते हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
कपल मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के सामने फुल रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। दोनों के इंस्टाग्राम पर कई एक दूजे के साथ रोमांटिक तस्वीरें देखने को मिल जाएगी। कपल ने अपने घूमने फिरने की कई तस्वीरें शेयर की है। अदाकारा एमी जैक्सन हॉलीवुड स्टार एड वेस्टविक को गुपचुप बहुत ही लंबे समय से डेट कर रही थी। इन तस्वीरों में वो एक्टर संग कोजी नजर आ रही हैं।