Amrapali-Samar Bhojpuri song: भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह (samar singh) और सोशल मीडिया की क्वीन आम्रपाली दूबे (amrapali dubey) का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिनकी कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देख इनके फैंस भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। आम्रपाली इंटरनेट पर एक्टिव रहने की वजह से इनके फोटोज और वीडियो वायरल होते रहते हैं।
इस भोजपुरी गाने का नाम है ‘हम अपने राजा जी के फैन बानी’ (Hum Apne Raja ke fan bani) जिसमें आम्रपाली और एक्टर समर की जोड़ी खूब धूम मचा रही है। इस गाने के वीडियो में समर सिंह एकदम अपने देसी लुक में नजर आ रहे है।
वहीं आम्रपाली दुबे भी साड़ी पहने काफी सुंदर दिखाई दे रही है। जिनपर सभी दर्शक अपना दिल हार रहे है। वीडियो में दोनों ही रोमांटिक अंदाज में डांस मूव्स भी बढ़िया करते हुए दिखाई दे रही है। दोनों ही कलाकार एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।
आप इस वीडियो को Samar Hits नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते है, जहां इसे अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन बार देखा जा चुका है। लोग इस वीडियो को खूब लाइक्स और कमेंट भी कर रहे है। इस वीडियो में बज रहे गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है। इनकी जोड़ी भी खूब जमती हुई दिखाई दे रहे है। गाने में दोनों स्टार्स खूब ठुमके लगाते हुए दिख रहे हैं। जिन्हें लोग भी खूब पसंद कर रहे है।
वहीं समर सिंह आकांक्षा डूबे डेथ केस के चलते जेल में सजा काट रहे है जिनके गाने आए दिन इंटरनेट पर भी छाए हुए रहते है। इनके गानों और फिल्मों को लोग खूब पसंद भी करते है।