नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने बीते दिनों ही अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। जन्मदिन के मौके पर कई भोजपुरी सेलेब्स सहित फैंस ने सोशल मीडिया के जरिये एक्ट्रेस को शुभकामनाये दी है।
मशहूर एक्ट्रेस और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में एक अलग ही पहचान बनाई हुई है। एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्टी में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से डेब्यू किया था।
साल 2014 में आई इस फिल्म में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली की एक्टिंग को काफी ही ज्यादा पसंद किया गया था। निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
इस जोड़ी को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों स्टार्स जब भी एक साथ पर्दे पर नजर आते हैं, तो धमाल मचा जाता है। आम्रपाली और निरहुआ के बीच गहरी दोस्ती भी है। तो आइये आज यहां निरहुआ और आम्रपाली की खुश खूबसूरत तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं:-
निरहुआ और आम्रपाली की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं। एक्ट्रेस को यूपी बिहार ही नहीं बल्कि देशभर में पसंद किया जाता है।
आम्रपाली की गिनती भोजपुरी इंडस्टी की मशहूर अभिनेत्रियों में की जाती है। एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्टी में धमाल मचा रखा हुआ है।
दिनेश लाला यादव को भी आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। निरहुआ फिल्मों के साथ ही राजनीती की दुनिया में भी धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं।
कुछ सालों से निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को इंडस्टी में सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है।
आम्रपाली दुबे का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। उन्होंने 2009 में तेरी पलकों की छांव में सीरियल से होने करियर की शुरआत की थी।
आम्रपाली टीवी सीरियल सात फेरे, मेरा नाम करेगी रोशन, हॉन्टेड नाइट्स जैसे शो में नजर आ चुकी हैं।
आम्रपाली बम बम बोल रहा है काशी, निरहुआ चलल ससुराल-2, निरहुआ रिक्शावाला, शेर सिंह जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
इस फोटो में निरहुआ और आम्रपाली दुल्हा और दुल्हन बने हुए नजर आ रहे हैं।