Amrapali Dubey – Nirahua Hot bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की सबसे जबरदस्त और मशहूर जोड़ियों में से एक दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) जब भी स्क्रीन पर आते हैं, तो बवाल मचा देते हैं। इनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। यहीं वजह है कि निरहुआ और आम्रपाली के गाने आये दिन वायरल होते रहते हैं। इस जोड़ी की सोशल मीडिया पर काफी डिमांड है, लोग इन्हें एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं। दोनों ने साथ में कई भोजपुरी की हिट फिल्मों में काम किया है। इस जोड़ी का एक गाना इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
इस जोड़ी पर फिल्माया गया भोजपुरी गाना ‘नैना करत निहोरा’ (Naina Karata Nihora) एक बार फिर से दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। गाने के वीडियो आम्रपाली पिंक कलर की साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली की हॉटनेस को देखकर अपना होश खो बैठे हैं।
इस गाने के वीडियो दिनश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इनका रोमांस वीडियो फैन्स के होश उड़ा रहा है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ आधी रात को आम्रपाली संग खूब रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को खबर लिखें जाने तक अबतक 81 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और व्यूज का आकड़ा लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है।
भोजपुरी गाना ‘नैना कराता निहोरा’ में दोनों का रुठना-मनाना जारी है। इस गाने को कल्पना ने आवाज दी है, जबकि गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं और संगीत ओम झा ने दिया है। निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया गाना फिल्म NIRAHUA CHALAL SASURAL 2 का है। इस फिल्म के सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं।
निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। निरहुआ और आम्रपाली की सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोविंग है। दोनों को एक साथ देखने के लिए इनके चाहने वाले हमेशा बेताब रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली एक दूजे के काफी अच्छे दोस्त हैं।