आलीशान बंगले में Amrapali संग सोफे पर लेटाकर खूब रोमांस करते दिखें Nirahua, केमिस्ट्री ने लगाई आग

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को भोजपुरी दर्शको द्वारा काफी ही ज्यादा पसंद किया जाता है। इस जोड़ी ने इंडस्टी को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं।

निरहुआ और आम्रपाली जब भी एक साथ पर्दे पर नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। इसी बीच भोजपुरी गाना भीतर के तीतर’ (Bhitar Ke Titar) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली की हॉट केमिस्ट्री देखते हुए ही बन रही है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने लगाई आग 

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की दमदार केमिस्ट्री फैंस को दीवाना बना रही है। इस गाने के वीडियो आम्रपाली दुबे हरी साड़ी पहने हुए जलवे बिखेरती हुईं नजर आ रही हैं। गाने के वीडियो में एक्ट्रेस का घर भी काफी आलीशान नजर आ रहा है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे को एक साथ रोमांस करता देख उनके चाहने वाले मदमस्त हो गए हैं।

यूं तो आपने निरहुआ और आम्रपाली दुबे को बहुत बार पर्दे पर रोमांस करते हुए देखा होगा, लेकिन इस गाने की बात ही अलग है। आम्रपाली दुबे इस वीडियो में रोमांस और खूबसूरती की सारी सीमाएं तोड़ती नजर आ रही हैं। आम्रपाली अपनी सादगी से ग्लैमर का तड़का लगाती हुईं नजर आ रही हैं।

हरे रंग की साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत 

यह गाना काफी पुराना है, लेकिन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। भोजपुरी गाना ‘भीतर के तीतर’ को Speed Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

गाना भीतर के तीतर को अभी तक 4. 5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को Dinesh Lal Yadav, Antra Singh और Priyanka ने एक साथ मिलकर आवाज दी है। निरहुआ और आम्रपाली की सोशल मीडिया पर काफी ही ज्यादा तगड़ी फैन फॉलोविंग है। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी ही एक्टिव रहते हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App