सर्दी में Amrapali के KISS करते ही Nirahua की बॉडी के हिल गए पुर्जा-पुर्जा! देसी रोमांस देख दर्शक हुए गदगद

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की जोड़ी के मुरीद करोड़ो दर्शक है। भला हो भी क्‍यों ना, दोनों ने भोजपुरी इंडस्‍ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं।

इनकी जोड़ी पर्दे पर आते ही धमाल मचाना शुरू कर देती है। इस जोड़ी की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। निरहुआ और आम्रपाली ने दुनियाभर में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है।

ये जोड़ी दर्शकों के दिलों में बसती है। यही कारण है कि उनकी फिल्‍मों के पुराने गाने आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए देखने को मिल ही जाते हैं। निरहुआ और आम्रपाली ने ज्यादातर फिल्मों में पति और पत्नी की भूमिका निभाई है।

निरहुआ और आम्रपाली का देसी रोमांस 

अब इसी बीच फिल्‍म ‘जय वीरू’ (JAI VEERU) का एक गाना ‘चुम्‍मा से दिहल ऊर्जा’ (Chumma Se Dihala Urja) एक बार फिर से इंटरनेट पर सनसनी मचाता हुआ नजर आ रहा है। इस गाने के वीडियो में दोनों ही स्टार्स एक दूजे पर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

साल 2019 में रिलीज सुपरहिट फिल्‍म ‘जय वीरू’ के इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री देखते हुए ही बन रही है। सुब्‍बाराव गोसांंगी के डायरेक्‍शन में बनी इस‍ फिल्‍म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबई, मस्त अली-सलीम फेकू, अकबर बिन ताबर, प्रकाश जोइस, निशा सिंह अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।

निरहुआ और आम्रपाली की सिजलिंग केमिस्ट्री 

जबकि, इस गाने को दिनेश लाल यादव, प्रियंका सिंह ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Azad Singh ने लिखें और गाने को संगीत से सजाया है धनंजय मिश्रा ने। गाने में निरहुआ और आम्रपाली हरियाली के बीच रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं।

गाने का बैकग्राउंड काफी ही अच्छा लग रहा है। गाने में आम्रपाली शार्ट ड्रेस में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब पर शेयर किया है, जिसे अभी तक 986,818 से अधिक बार देखा जा चुका है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App