नई दिल्ली : भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ियों में से एक मानी जाती है। फैंस उन्हें एक साथ स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं। हालांकि, काफी समय से इन्हें एक साथ नहीं देखा गया है। लेकिन इन दिनों फैंस एक पुराना गाना ट्रेंड कर रहे हैं।
यह गाना इन दोनों की भोजपुरी फिल्म आशिकी से लिया गया है, जिसके बोल साड़ी के पलेट हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्टर्स में से एक आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करती नजर आती हैं। पिछले कुछ सालों में आम्रपाली ने इंडस्ट्री में अच्छी पहचान बना ली है।
इसलिए आए दिन उनके चर्चे भी खूब सुनने को मिल रहे हैं। आजकल एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव अपने एक गाने को लेकर सुर्खियों में हैं। साड़ी के पैलेट गाने में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। लाल रंग की साड़ी में आम्रपाली ला की खूबसूरत नज़र आ रही हैं। नई नवेली दुल्हन की तरह दिखने वाली आम्रपाली की अदाएं देखकर खेसारी लाल का उन पर दिल आ रहा है।
वीडियो में दोनों सितारे अपनी केमिस्ट्री से समां बांधते नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों स्टार्स की परफॉर्मेंस के साथ एक्सप्रेशंस भी कमाल के हैं। खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे स्टारर इस गाने को यूट्यूब पर भी अब तक 65 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बढ़ते व्यूज की गिनती अभी भी जारी है।
इस गाने पर फैन्स जबरदस्त प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। अभी जिस तरह से दर्शक इस गाने को पसंद कर रहे हैं, उतना ही लोगों को ये फिल्म भी पसंद आने लगी है। गाने को खेसारी लाल ने शिल्पी राज के साथ मिलकर अपनी आवाज दी है। गाने की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे आप कितनी भी बार सुन लें आपका मन नहीं भरेगा।