नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस और यूट्यूब क्वीन कहलाने वाली आम्रपाली दुबे (Amrapali dubey) की सोशल मीडिया पर काफी ही तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं। आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी ही ज्यादा एक्टिव रहती हैं।
एक्ट्रेस अपने चाहने वालों के लिए आये दिन फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की एक्टिंग और उनकी खूबसूरती को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
भोजपुरी इंडस्टी में आम्रपाली दुबे और दिग्गज एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की जोड़ी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। जब भी ये दोनों स्टार्स एक साथ नजर आते हैं तो तहलका मच जाता है।
निरहुआ और आम्रपाली के रोमांस ने मचाया धमाल
निरहुआ और आम्रपाली ने इंडस्टी को कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। ये जोड़ी सबसे स्क्रीन पर नजर आती है, तो बवाल मच जाता है। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक पुराना भोजपुरी गाना ‘बतावा गोरी कबले रजाई में से ताकी’ (Batawa Gori Kabale Rajai Se Taki) कड़ाके की सर्दी में एक बार फिर से दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
आधी रात में रोमांस के लिए उतावले हुए निरहुआ
इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दोनों आधी रात में रजाई के अंदर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के रोमांस वीडियो को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने ने एक बार फिर से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है।
कपकपाती ठंढ़ में गाना मचा रहा तहलका
गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां कपकपाती ठंढ़ में निरहुआ परेशान हो रहे है, वहीं आम्रपाली दुबे काम घर के कामों में लगी होती हैं। निरहुआ चाहते हैं कि उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी जल्दी से बेडरूम में आकर उन्हें प्यार करें, लेकिन एक्ट्रेस उन्हें थोड़ा इंतजार करने के लिए कहती हैं।
मगर, निरहुआ कुछ ज्यादा ही उतावले नजर आ रहे होते हैं। पिंक साड़ी में आम्रपाली में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। ये गाना फिल्म ‘राजा बाबू’ का है। गाने को कल्पना और निरहुआ ने आवाज दी है,जबकि गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। वहीं, गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है।