नई दिल्ली। छठ पूजा (Chhath Puja 2023) का इंतजार देशभर में लोगों को बेसब्री से है। इस साल 17 नवंबर से शुरू हो रहा छठ पूजा 20 नवंबर (Chhath Puja Date) तक चलेगा। छठ पूजा का त्यौहार बेहद ही ज्यादा कठिन माना जाता है।
ये त्यौहार चार दिनों तक चलता है। उधर, छठ त्योहार (Chhath Festival) आने से पहले ही भोजपुरी गाने (Bhojpuri Songs) यूट्यूब पर ट्रेंड करना शुरू कर दिए हैं।
दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और अम्रपाली दुबे (Amarpali Dubey) के सॉन्ग को वैसे भी बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। इसी बीच भोजपुरी छठ गीत ‘पहिले पहिले बानी कईली छठी मंईया’ दर्शकों द्वारा एक बार फिर से सुना जा रहा है।
ये छठ गीत भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ का है। इस छठ गीत को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस छठ गीत को 48,938,572 से अधिक बार अभी तक देखा जा चुका है।
निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माए गए है इस छठ गीत को Worldwide Records Bhojpuri नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। आपको बता दें कि इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं जबकि गीत को कल्पना ने आवाज दी है।
इस गाने को म्यूजिक मधुकर मिश्रा ने दिया है। एक्ट्रेस आम्रपाली ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। छठ के इस त्यौहार की बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी धूम – धाम के साथ मनाया जाता है।
वीडियो की शुरुआत में जैसा ही निरहुआ घर के अंदर आते हैं, तो छठ पूजा की तैयारी देख हैरान रह जाते हैं। उन्हें यकीन ही नहीं होता है कि आम्रपाली छठ पूजा भी कर सकती हैं।
एक्ट्रेस अपने ऑनस्क्रीन पति निरहुआ से कहती हैं कि लंदन वाली लड़की से शादी करने के बाद भी आपके घर में छठ पूजा का त्यौहार जरूर मनाया जायेगा। इसके बाद निरहुआ एक्ट्रेस की मांग में सिंदूर लगाते हुए नजर आते हैं और मंगलसूत्र भी पहनाते हैं। इसके बाद निरहुआ और आम्रपाली छठ पूजा की तैयारी में लग जाते हैं।
गाने के वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस गाने के वीडियो में आपको काफी दर्द भी देखने को मिलेगा।