नई दिल्ली। रेडमी के स्मार्टफोन को मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। आपको भारतीय मार्केट में रेडमी के एक से बढ़कर एक हैंडसेट देखने को मिल जायेंगे। रेडमी कंपनी अपने ग्राहकों को बनाये रखने के लिए लगातार नए – नए फीचर्स वाले फोन लॉन्च करने में लगी हुई है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो रेडमी बहुत जल्द ही Redmi Note 13 स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकता है। कथित तौर पर हैंडसेट को EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इसके अलावा कथित Redmi Note 13 को Redmi Note 12 सीरीज़ के बेस वेरिएंट का अपग्रेड वर्जन हो सकता है। आपको बता दें कि Redmi Note 12 5G स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 SoC चिप और 120Hz रिफ्रेश रेट, AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।
TheTechOutlook की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक नया Redmi स्मार्टफोन EEC सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर 2312DRAABG के साथ स्पॉट किया गया है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Redmi Note 13 5G हो सकता है, जिसे हाल ही में IMEI वेबसाइट पर भी देखा गया था।रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फोन के अलावा, मॉडल नंबर 23090RA98G के साथ EEC सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है। लिस्टिंग से कथित स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Redmi Note 12 सीरीज के तहत तीन फोन को लॉन्च किया गया है, जिसमें Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro+ 5G और Redmi Note 12 Pro 5G शामिल हैं। इस सीरीज को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले है। Redmi Note 12 5G स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 SoC चिप के साथ आता है। इसके अलावा Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंशन 1080 SoC का चिप दिया गया है। फोटोग्राफी की बात करें तो Redmi Note 12 Pro+ 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200-मेगापिक्सल का सैमसंग HPX सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
हालांकि, Redmi Note 13 को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।