Akshara Singh-punit Rajput Romantic Bhojpuri songs: भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा का ऐसा नाम है, जिन्हें आज के समय में सभी जानते हैं। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। अपनी रील और रियल जिंदगी को लेकर भी वह काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनके गाने अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते रहते हैं। वहीं उनका एक और भोजपुरी गाना काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जहां इनके फैंस भी उनके गानों पर खूब थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।
अक्षरा का यह वायरल हो रहा गाना ‘पिया मास्टरवा (Piya Masterwa) फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस वीडियो में अक्षरा के पिया पुनीत राजपुत (Punit rajput) उन्हें पढ़ाते है। उसके बाद इसमें थोड़ी शरारत थोड़ी मस्ती और रोमांस भी दिखाई दे रहा है।
इस सॉन्ग वीडियो में अक्षरा काफी सुंदर दिखाई दे रही है। वीडियो में इन्होंने ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई है, जिसे देख इनके फैंस लुभाएं जा रहे है। पुनीत और अक्षरा की जोड़ी इसमें एक नंबर की दिखाई दे रही है।
आप इस गाने के वीडियो को zee Music Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर देख सकते है जहां इसे शेयर किया गया है। इस वीडियो पर आपको 85k व्यूज मिल चुके हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है लोग इनके इस गाने को कितना पसंद कर रहे है।
वहीं पुनीत राजपूत इस वीडियो में इतने हैंडसम दिखाई दे रहे है जिनपर लड़कियां फिदा होती जा रही है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है और इसके बोल विजय चौहान ने लिखे हैं। ये गाना इतना प्यारा है कि सुनने में काफी मजा आ रहा है। और इनके फैंस भी इस म्यूजिक को बार- बार प्ले कर देख रहे हैं।