Bhojpuri hot songs : भोजपुरी इंडस्ट्री की फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने भी लोगों को काफी पसंद आने लगे हैं। यह गाने लोगों को अपना दीवाना बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। अब हम आपके लिए लेकर आए हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर हॉट अभिनेत्री माने जाने वाली अदाकारा अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक गाना। वैसे तो अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी सिनेमा की जान कहीं जाती है।
वह काफी समय से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रही है। उन्होंने दिनेश लाल यादव निरहुआ , पवन सिंह, खेसारी लाल यादव , प्रदीप पांडे चिंटू जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया है और स्क्रीन पर रोमांस किया है। लेकिन आज उनकी फैन फॉलोइंग इतनी है कि वह अपने अकेले के दम पर एल्बम और फिल्म हिट कराने का दमखम रखती है।
अब अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक गाना सोशल मीडिया पर सामने आया है जो लोगों को पसंद आ रहा है। गाने के अंदर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का निराला अंदाज लोगों के मन को मोह रहा है। हम यहां अक्षरा सिंह के जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं। उस गाने का नाम है दर्द देले बड़ा। यह गाना एल्बम दर्द देले बड़ा से लिया गया है। इस गाने को वर्ष 2022 में अपलोड किया गया था।
जिसके बाद से ही लगातार यह गाना लोगों की पसंद में बना हुआ है और लोग इस गाने को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। इस गाने के लिरिक्स के बारे में बात करें तो मनोज दुबे ने इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं। और इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। और लोगों की पसंद बन चुका है। इस गाने को अब तक 80 लाख लोगों ने देख लिया है और 15 हजार लोगों ने इस गाने को अब तक लाइक कर दिया है। कमेंट बॉक्स में लोग अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
यह गाना काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने का म्यूजिक रोशन ने दिया है। अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के काम के बारे में बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। वह उस समय चर्चा में आ गई थी जब उनका और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का रिलेशनशिप सभी के सामने आ गया था। पवन सिंह और अक्षरा सिंह काफी समय तक रिलेशनशिप में थे। लेकिन पवन सिंह ने अचानक से शादी कर ली। जिसके बाद अक्षरा सिंह ने मीडिया पर पवन सिंह पर काफी आरोप लगाए।