Akshara Singh And Pradeep Pandey Hit Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की शेरनी कहे जाने वाली अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का जब भी कोई गाना या फिल्म आती है, तब इन्हें देखने वालों की बड़ी संख्या में लोगों की लाइन लग जाती है। इनकी सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनके चाहने वालों में कोई कमी नहीं है। वही भोजपुरी के सुपरस्टार प्रदीप पांडे (Pradeep Pandey) जो अपनी क्यूटनेस के वजह से एक पॉपुलर एक्टर हैं। इनका अक्षरा सिंह (Akshara-Pradeep Chintu Songs) के साथ एक गाना काफी वायरल हो रहा है जिसे इन दोनों के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
इस जोड़ी को ऑन-स्क्रीन खूब पसंद किया जाता है जो हिट जोड़ियों में से एक हैं। प्रदीप पांडे (Pradeep Pandey) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक भोजपुरिया गाना इस समय यूट्यूब पर तांडव मचाए हुए हैं। जो फिल्म “लैला मजनू” (Laila Majnu) का एक गाना हैं। यूट्यूब पर धूम मचा रहा है ये सॉन्ग रानी कॉइन खानी (Royin khaani baadu) इनके फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस सॉन्ग में प्रदीप पांडे और अक्षरा सिंह का तगड़ा और जोशीला डांस देखने को मिल रहा हैं। जिसे देख इनके फैंस हैरान हो रहे हैं।
इस सॉन्ग को प्रदीप पाण्डे चिंटू और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज में गाया है, जिसके बोल श्याम देहाती ने लिखें है।सोशल मीडिया यूजर्स इस गाने को तेजी से वायरल कर रहे हैं। बड़े पर्दे पर फैंस इस कपल का रोमांस देखना खूब पसंद करते हैं। जिस वजह यह वीडियो भी काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं।इसमें अक्षरा सिंह ने साड़ी पहनी हुई है और बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। साथ ही अपनी दमदार और कातिल अदाओं का जादू चला रही हैं। जिसे देख प्रदीप पांडे खुद पर काबू नहीं रख पा रहे हैं और अक्षरा के साथ खूब ताबड़तोड़ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं।
इस वीडियो को आप Enter 10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। जिसपर इस खबर के लिखे जाने तक 16 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही इस वीडियो पर कई लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट भी किए गए हैं। जहां इनकी केमिस्ट्री और जोड़ी की काफी तारीफ भी की जा रही है। और यह दोनों एक साथ में एक खूबसूरत कपल की तरह भी दिख रहे हैं। अक्षरा सिंह और प्रदीप पांडे की जोड़ी किसी भी गाने या फिल्म में आग लगाने के लिए काफी है। इन दोनों स्टार्स के फैंस इस कपल को एक साथ देखने के लिए टकटकी लगाए इंतजार करते रहते हैं।