Bhojpuri hot : भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों काफी कमाल का काम कर रही है। भोजपुरी सिनेमा बड़ी ही तेजी से बढ़ते हुए जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा आज न सिर्फ अपने कलाकारों के लिए बल्कि अपने क्रिएटिव कंटेंट के लिए भी मशहूर है। भोजपुरी सिनेमा आज के समय में एक ऐसी इंडस्ट्री बन चुका है जो न सिर्फ लोगों को इंटरटेन कर रहा है बल्कि अपनी पहचान भी दुनिया में बना रहा है।
भोजपुरी सिनेमा को यहां तक लाने के लिए भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पहले जहां रवि किशन मनोज तिवारी जैसे कलाकारों ने भोजपुरी सिनेमा को पहचान दिलाई इन दोनों दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ और पवन सिंह जैसे कलाकार भोजपुरी सिनेमा में काफी शानदार काम कर रहे हैं। वहीं इन सब में दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी एक्टिंग को लेकर मशहूर है।
वहां सिल्वर स्क्रीन पर अपने देसी अंदाज देसी रोमांस को लेकर जाने जाते हैं। वह अपने काम से हर किसी को आनंदित कर देते हैं। दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) जब भी स्क्रीन पर होते हैं तो उन्हें देखने वाले दर्शक झूम उठते हैं। उनकी छवि एक रोमांटिक हीरो की है। लेकिन उन्हें लोग सबसे ज्यादा भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ देखना ही पसंद करते हैं।
लेकिन इन दिनों अक्षरा सिंह के साथ दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। लोग इन दोनों को काफी प्यार देते हैं। अब इन दोनों का एक गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और निरहुआ की जोड़ी से सजा हुआ जो गाना वायरल हो रहा है उस गाने का नाम है ‘रात के डेढ़ बजे’। यह गाना इन दोनों की ही फिल्म जान लेबू से लिया गया है।
यह भी पढ़े..Kheshari Lal Yadav के प्यार से हिल उठी Kajal Raghwani , कहा धीरे-धीरे करों रोमांस
इस गाने का म्यूजिक ओम झा का है और लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। गाने को अभी तक 935,546 से अधिक बार देखा जा चुका है। अब यह गाना खूब वायरल हो रहा हैं। इस गाने को आवाज दी है दिनेश लाल यादव निरहुआ और प्रियंका सिंह ने। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता निरहुआ आधी रात में अक्षरा के कमरे में घुस जाते हैं। जहां अक्षरा उन्हें दबोच लेती है।