7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका, जानकर पकड़ लेंगे माथा

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः वित्तीय साल के दूसरे महीने के पहले दिन केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज नहीं आई, जिससे एक बड़े वर्ग को झटका लगा। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते(डीए) से जुड़े नंबर जारी नहीं किए गए हैं, जिससे उनकी आस को करारा झटका लगा है। बीते दो महीने से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डेटा जारी नहीं किया गया है, जिससे लोगों को निराशा मिली है। मार्च का AICPI इंडेक्स डेटा 30 अप्रैल को हर हाल में जारी किया जाना था, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी अपडेट नहीं मिला है, जो किसी बड़े झटके की तरह है।

लेबर ब्यूरो की तरफ से अभी इस पर किसी तरह की जानकारी सार्वजनिक तौर पर नहीं दी गई है। फरवरी का AICPI इंडेक्स डेटा भी रिलीज नहीं किया गया था, जिससे कर्मचारी परेशान हैं।

बस जनवरी का डेटा किया गया रिलीज 

लेबर ब्यूरो की तरफ से अभी तक साल 2024 में केवल जनवरी महीन का डेटा रिलीज किकया गया है। जनवरी का इंडेक्स डेटा 28 फरवरी को रिलीज किया था। उम्मीद थी कि फरवरी, मार्च का AICPI इंडेक्स डेटा 30 अप्रैल या फिर एक मई को जारी कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, जो कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

कर्मचारियों के मन में अब इसे लेकर कई तरह के असमंजस भी शुरू हो चुके हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी का CPI-IW डेटा अभी तक लेबर ब्यूरो के पास मौजूद नहीं है। इस वजह से लेबर ब्यूरो जारी नहीं कर पा रहा है। डेटा का इंतजार कर रहे कर्मचारी Labour Bureau की वेबसाइट पर https://labourbureau.gov.in/ पर नजर बनाए रखें, जहां आप सब अपडेट जान सकते हैं।

कर्मचारियों को मिल रहा इतने फीसदी डीए

वर्मतान परिस्थियों में केंद्रीय कर्मचारियों को अब 50 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। सातवें वेतन आयोग के नियमानुसार, जब डीए 50 फीसदी हो जाए तो इसके शून्य होने का नियम है। इस बार अभी इसे शून्य किया जाएगा या फिर ऐसे ही आगे बढ़ाया जाएगा, यह तय नहीं है।

जानकारों की मानें तो शून्य करने का नियम इसलिए बनाया गया है ताकि समय समय पर कर्मचारियों के वेतन का रिवीजन हो सके। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया था जिसके बाद यह बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App