Bhojpuri hot : भोजपुरी गाने और उनका ट्रेंड इन दिनों कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है। लोगों को भोजपुरी गाने कुछ ज्यादा ही रास आने लगे हैं। भोजपुरी गानों के प्रति लोगों की दीवानगी इस तरह बढ़ रही है कि लोग इनके पीछे पागल हो रहे हैं। वैसे देखा जाए तो भोजपुरी गानों में लोगों को एक अलग अंदाज देखने और सुनने को मिलता है। शायद यही वजह है कि आज की ऑडियंस भोजपुरी गानों की तरफ तेजी से आकर्षित होते जा रही है।
भोजपुरी सिनेमा के कलाकार भी अपनी अदाकारी से हर किसी को हैरान कर देते हैं। इन दिनों भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Kheshari Lal Yadav) और अभिनेत्री काजल राघवानी का एक बेहद रोमांटिक गाना शेयर हो रहा है जो लोगों को पसंद आ रहा है। काजल राघवानी (Kajal Raghwani ) और खेसारी लाल यादव (Kheshari Lal Yadav) दोनों ही गाने के अंदर बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
काजल राघवानी (Kajal Raghwani ) और खेसारी लाल यादव (Kheshari Lal Yadav) का यह रोमांस लोगों के दिल के तार छेड रहा है। और लोगों को पसंद भी आ रहा है। गाने में खेसारी लाल और काजल राघवानी काले कपड़ों में नजर आ रहे हैं और अपने बेड पर एक दूसरे की बाहों में टूट रहे हैं। दोनों का जो गाना वायरल हो रहा है उसका नाम है आहो एह ओरिया।
यह गाना खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म नागदेव से लिया गया है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है जिसके लिए लिरिक्स श्याम देहाती ने लिखे हैं। इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इसमें Kheshari Lal Yadav, Kajal Raghwani, Avdhesh Mishra, J. Neelam, Anoop Arora, Samarth Chaturvedi, Maya Yadav, Ritu Pandey, Dev Singh, Vinod Mishra, Reena Rani, Prakash Jais, Radhey Mishra, Sanjay Mahananda, Rohit Singh (Mataru), Priya Sharma जैसे कलाकार मौजूद है।
इस गाने का म्यूजिक डायरेक्शन मधुकर आनंद ने किया है। इस गाने को एंटरटेन रंगीला नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। इसे अब तक 23 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और लाखों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है। आप भी इस गाने को देखने के बाद इसका आनंद उठा सकते हैं। गाने में देखा जा सकता है कि काजल और खेसारी कैसे एक दूसरे को अपना प्यार जता रहे हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price