नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai ) बॉलीवुड इंडस्ट्री की काफी बड़ी अभिनेत्री है। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती है। अभिनेत्री न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए बल्कि अपनी एक्टिंग के लिए भी जानी जाती है। आज भी अभिनेत्री के साथ काम करने के लिए लंबी लाइन लगती है। वह हमेशा ही अपने दमदार अभिनय से हर किसी का दिल जीत लेती है। ऐसे में आज हम बात करने वाले हैं अभिनेत्री की उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने जिन फिल्मों को अभिनेत्री ने रिजेक्ट कर दिया।
यह भी पढ़े..Aishwarya Rai Bachchan जैसी चाहिए जवां स्किन? इस एक चीज को लगाने से चेहरे पर आएगा जबरदस्त Glow
लेकिन बाद में जाकर वह फिल्म इतनी बड़ी सुपरहिट हुई की अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) को आज भी उन फिल्मों को ठुकराने का पछतावा होता होगा। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है राजा हिंदुस्तानी का। राजा हिंदुस्तानी नाम की फिल्म में आमिर खान और करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म वर्ष 1996 में रिलीज हुई थी जिसमें आमिर खान के साथ करिश्मा कपूर नजर आई थी। आपको बता दे कि यह फिल्म पहले ऐश्वर्या राय को ही ऑफर की गई थी।
लेकिन उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया था। इसके बाद लिस्ट में नाम आता है रितिक रोशन की सबसे पहले डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ का। इस फिल्म के लिए भी पहली पसंद ऐश्वर्या राय थी। लेकिन बाद में यह फिल्म करीना कपूर के पास से होते हुए अमीषा पटेल के पास चली गई। इसी कड़ी में फिल्म कभी खुशी कभी गम का नाम भी शामिल है। कभी खुशी कभी गम में शाहरुख खान और काजोल की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।
यह भी पढ़े..पति Ajay Devgan से ज्यादा इस स्टार के साथ एक्ट्रेस Kajol को रोमांस करना है पसंद
लेकिन इस फिल्म के लिए पहली पसंद ऐश्वर्या राय थी। लेकिन किसी वजह से उन्होंने इस फिल्म को ऑफर ठुकरा दिया था। संजय दत्त की सबसे मशहूर फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस किसे याद नहीं होगी। इस फिल्म में डॉक्टर सुमन का किरदार आज भी लोगों के मन में बसा हुआ है। इसे अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने निभाया था। लेकिन यह किरदार भी पहले ऐश्वर्या राय को ही दिया गया था। मगर उन्होंने इसे निभाने से मना कर दिया था।
फिल्म बाजीराव मस्तानी बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने शानदार काम किया था। दीपिका पादुकोण वाला रोल सबसे पहले ऐश्वर्या राय को ही ऑफर किया गया था। मगर उन्होंने अपने निजी कारण की वजह से इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया और यह फिल्म बाद में दीपिका को मिली। हालांकि ऐश्वर्या राय का करियर ओवरऑल शानदार रहा है। लेकिन आज भी उनके मन में टीस तो होगी ही। अगर वह इन फिल्मों का हिस्सा बन जाती तो उनके करियर में चार चांद जरूर लग जाते हैं।