नई दिल्ली : बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री काजोल की उम्र 49 साल की हो चुकी है और इन दिनों वह अपने जन्मदिन का जश्न मना रही है। काजोल (Kajol) बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस तनुजा की बड़ी बेटी है। बॉलीवुड में तनुजा को जितनी सफलता नहीं मिली उससे कहीं ज्यादा सफलता काजोल ने अर्जित की है। काजोल को इंडस्ट्री में आए हुए तीन दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। काजोल (Kajol) ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में की थी। अपने करियर में उन्होंने दो अभिनेताओं के साथ सबसे ज्यादा काम किया। इसमें उनके हसबैंड अजय देवगन (Ajay Devgan) का नाम भी शामिल है।
मगर सिल्वर स्क्रीन पर अजय देवगन (Ajay Devgan) से ज्यादा काजोल (Kajol) के साथ शाहरुख खान को पसंद किया गया। रोमांस के बादशाह के नाम से मशहूर शाहरुख खान और काजोल ने साथ में एक से बढ़कर एक कई शानदार फिल्मों में काम किया। गौरतलब है कि यह दोनों ही निजी जिंदगी में भी हमेशा ही अच्छे दोस्त रहे हैं। लेकिन सिल्वर स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री फैंस को सबसे ज्यादा रास आई है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
यह दोनों कलाकार भी एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करना पसंद करते हैं। काजोल और शाहरुख खान की फिल्मों की बात करें तो दोनों ने कई सारी सुपरहिट फिल्मों में अपनी लव केमिस्ट्री से चार चांद लगा दिए हैं। इस लिस्ट में दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे को कौन भूल सकता है।
करण अर्जुन फिल्म में भी काजोल और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की जोड़ी जबरदस्त रही थी। इसके अलावा बाजीगर फिल्म में भी शाहरुख और काजोल ने जबरदस्त अभिनय किया था। इसके अलावा करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म कभी खुशी कभी गम में भी इस जोड़ी ने हर किसी को हैरान किया था।
दोनों ने हीं इस फिल्म में जबरदस्त काम किया था। इसके अलावा इन दोनों की इस फिल्म के गाने भी सुपर डुपर हिट रहे थे। इसके बाद शाहरुख खान और काजोल को माय नेम इज खान में एक बार फिर देखा गया। इस फिल्म के अंदर भी दोनों ने जबरदस्त तरीके से एक्टिंग की थी।