नई दिल्ली : टीवी की दुनिया में और सोशल मीडिया पर इन दिनों बिग बॉस OTT 2 (Bigg Boss Ott) का जलवा कायम है। लोग इस शो को देखना उसके बारे में बात करना पसंद कर रहे हैं। इन दिनों हाल ही में बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। इसमें सोशल मीडिया स्टार आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) की भी एंट्री हुई। आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) सोशल मीडिया पर जाना पहचाना नाम है। उन्होंने काफी छोटी उम्र से ही सफलता हासिल कर ली थी।
लेकिन आपको बता दें कि आशिका (Aashika Bhatia) की जिंदगी इतनी आसान नही रही है। जितनी सोशल मीडिया पर नजर आती है। आशिका की जिंदगी काफी मुश्किलों से भरी रही है। लेकिन आज उनकी कमाई आपको चौंका देगी। आपको बता दें कि आशिका भाटिया टीवी की सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती है। अभिनेत्री को सोनी टीवी पर ‘परवरिश कुछ खट्टी कुछ मीठी’ शो मे काम करने के लिए जाना जाता है। इसी शो के अंदर उन्होंने गुणवंत कौर अहलूवालिया का रोल निभाया था। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में उनकी छोटी बहन का किरदार भी निभाया था। सलमान खान की यह फिल्म वर्ष 2015 में रिलीज हुई थी।
View this post on Instagram
फिलहाल वह बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ रही हैं। ऐसे में हम आपको उनकी नेटवर्थ और निजी जिंदगी के बारे में बताने जा रहे हैं। जैसे ही आशिका ने एल्विस यादव के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री नहीं तो उनका स्वागत किया गया। आशिका को अपने मजेदार वीडियो और फैशन सेंस के लिए सोशल मीडिया पर जाना जाता है। आशिका का जन्म गुजरात के सूरत में 15 दिसंबर 1999 को हुआ था।
आशिका के पिता राकेश भाटिया एक बिजनेसमैन है जबकि उनकी मां मीनू भाटिया एक सेलून चलाती हैं। लेकिन उनके माता-पिता काफी समय पहले ही एक दूसरे से अलग रहने लगे हैं और अभिनेत्री अपनी मां के साथ मुंबई में रहती हैं। उनका अपनी मां के साथ बहुत ही क्लोज बॉन्ड है। आशिका के टीवी सीरियल करियर के बारे में बात करे तो उन्होंने मीरा नाम के शो से अपना डेब्यू किया था। उन्होंने बहुत जल्दी अपना स्कूल छोड़ दिया और अपना पूरा ध्यान अपने कैरियर पर लगा दिया।
उन्होंने लोकप्रिय शो परवरिश में काम किया और फिल्म प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान की बहन बनी। इसके अलावा उन्होंने 1 साल में 12 किलो वजन कम करके गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया था। सोशल मीडिया पर उन्हें 5.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। आशिका की नेटवर्क के बारे में बात करें तो वह 1 साल में ₹14 करोड़ रूपये कमाती हैं।