नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) अपनी खूबसूरती और अपनी दमदार एक्टिंग से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। आम्रपाली दुबे को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। आम्रपाली दुबे की जितनी तारीफ करें उतनी कम है।
आम्रपाली दुबे को ज्यादातर डायरेक्टर अपनी फिल्मों में लीड रोल के लिए लेना चाहते हैं। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर भी काफी ही ज्यादा एक्टिव रहती हैं।
एक्ट्रेस अपने फैंस को कभी भी निराश नहीं करती हैं। आम्रपाली दुबे अपने चाहने वालों के लिए आये दिन फोटोज और रील वीडियो शेयर करती ही रहती हैं। आम्रपाली दुबे की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ बहुत ही ज्यादा पसंद की जाती है।
ये जोड़ी जब भी फिल्मी पर्दे पर नजर आती है, तो बवाल मच जाता है। इन दोनों की जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिलता है। फैंस हमेशा दोनों को एक साथ देखना पसंद करते हैं।
इस जोड़ी ने इंडस्टी को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसी बीच एक पुराना गाना ‘करेला मन पट’ (Karela Man Pat Jayi) यूट्यूब पर एक बार फिर से वायरल हो रहा है। गाने के वीडियो में दोनों तेज बारिश में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
गाने में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस सॉन्ग को खबर लिखें जाने तक 10,937,363 से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने को 17 जून साल 2016 में पेश किया गया था। गाने में आम्रपाली और निरहुआ बारिश में हॉट रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
इन दोनों को एक साथ देखकर फैंस की सांसे अटक गई हैं। वहीं निरहुआ भी आम्रपाली को देख मदहोश हो गए हैं। आम्रपाली और निरहुआ के इस रोमांस वीडियो ने सोशल मीडिया का तापमान एक बार फिर से बढ़ा दिया है।
निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म ‘ AASHIK AAWARA’ का है। इस गाने को Dinesh Lal Yadav और Kalpana ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखें हैं और गाने को म्यूजिक Rajesh-Rajneesh ने दिया है।
इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबई, काजल राजिहवानी, सुशील सिंह, संजय पांडे, रंजीत सिंह अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं।