आधी रात में धोती पहन Aamrapali संग जमकर रोमांस करते दिखें Nirahua, खूब चला पप्पी – झप्पी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) सोशल मीडिया पर काफी ही ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से इंडस्टी ने बवाल मचाया हुआ है।

आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया गाना ‘बलमु के हिपिया’ (Balamu Ke Hipiya) रिलीज होने के साथ ही इंटरनेट का तापमान बढ़ाता हुआ दिख रहा है।

गाना ‘बलमु के हिपिया’ हुआ वायरल 

इस गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली आधी रात में रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ से लिया गया है। भोजपुरी गाना ‘बलमु के हिपिया’ की शुरुआत में निरहुआ और आम्रपाली फिल्म देख रहे होते हैं और निरहुआ उठकर घर चले आते हैं।

इसके बाद आम्रपाली भी उनके पीछे पीछे चली आती हैं। फिर आम्रपाली दुबे अपने ऑनस्क्रीन पति निरहुआ से कहती है कि उड़ेला फर फर बहे पुरवइया…राजा जी के हिपिया हीराउआ से हैपी लागे है। गाने की शुरुआत में निरहुआ और आम्रपाली दोनों ही गांव वाले लुक में नजर आते हैं, वही दूसरे सीन में दोनों एक दम मॉर्डन अवतार में रोमांस करते हुए दीखते हैं।

निरहुआ और आम्रपाली का रोमांस वीडियो 

दोनों स्टार्स देसी से लेकर वेस्टर्न लुक में धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ‘बलमु के हिपिया’ को सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं और म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने।

गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जहां आप इसे देख सकते हैं। इस गाने को खबर लिखें जाने तक 190,654 से अधिक बार देखा जा चुका है और हर मिनट व्यूज का आकड़ा बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है। इस गाने को 1 फरवरी 2024 को रिलीज किया गया है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App