नई दिल्ली, UP Police Constable Bharti 2023: नया साल उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। नए साल में UP Police में बंपर भर्ती होने वाली है। ऐसे में पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को फोर्स में शामिल होने का मौका मिलेगा। यूपी में नागरिक पुलिस और पीएसी में कांस्टेबल तथा फायरमैन के पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। कुल मिलाकर 35757 पदों पर वैकेंसी निकलने वाली है। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड को डीजीपी मुख्यालय की तरफ से भर्ती से संबंधित डिटेल्स को भेजा गया है।
वहीं, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से साल 2022 के अप्रैल- मई 2022 में कांस्टेबल के 26 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित किए जाने के लिए संबंधित एजेंसियों से टेंडर आमं किए गए थे। इसी के साथ राज्य के लाखों युवाओं के मन में उम्मीद जगी थी कि साल 2022 के अंत तक यानी दिसंबर तक कांस्टेबल भर्ती शुरू हो जाएगी। लेकिन इंतजार में करीब 6 महीने वक्त बीत गया और अभी तक कांस्टेबल भर्ती विज्ञापन नहीं जारी किया गया।
हाल में यूपी पुलिस की ओर से इस भर्ती में करीब 9 हजार पद और बढ़ाए जाने की सूचना जारी की गई है। ऐसे में उम्मीद है कि अब जनवरी फरवरी में यूपी कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा सकता है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26,200 पदों पर भर्ती की जाएगी। जबकि पीएसी में कांस्टेबल के 8500 और फायरमैन के 1057 पदों पर भर्ती होने वाली है। इस संबंध में ही रेक्यूजेशन भेजा गया है। पुलिस में भर्ती के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का ये एक मौका होगा।वहीं, नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं को बताया जाता है कि भर्ती से पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
नोटिफिकेशन के जारी होने के साथ ही ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस की भी शुरुआत हो जाएगी। भर्ती से जुड़े किसी भी तरह से अपडेट के लिए उम्मीदवारों को UPPRPB के ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखना होगा। वाफी कांस्टेबल भर्ती के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 12वीं पास होना हो सकती है. अगर आयु सीमा की बात करें, तो 18 से 22 साल की उम्र के उम्मीदवार भर्ती के लिए अप्लाई कर पाएंगे। हालांकि, इस संबंध में अधिक जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के जारी होने के बाद ही मिल पाएगी।